सिंगरौली (मध्य प्रदेश): जिला न्यायालय परिसर में आज उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक वकील की दो महिलाओं ने चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला अपर सत्र न्यायालय परिसर की है, जहां अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार शाह पर अचानक हमला हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोर्ट परिसर में दो महिलाएं और कुछ पुरुषों ने वकील सत्येंद्र शाह को घेर लिया और फिर सरेआम चप्पलों से पीटने लगे। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई और पूरे परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। इसी बीच किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
चार पुरुष और दो महिलाएं नामजद, मामला दर्ज
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल दो अज्ञात महिलाओं समेत चार पुरुषों के खिलाफ न्यायालय परिसर में मारपीट, गाली-गलौज और शांति भंग करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
मारपीट की वजह अब तक स्पष्ट नहीं
हालांकि, अभी तक इस हमले की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर कोर्ट परिसर में यह विवाद किस वजह से हुआ और हमलावरों का वकील से क्या संबंध था।
Horoscope of 15 June 2025 : पंचांग 15 जून 2025 आज का दिन: रविवार (सूर्य…
महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…
चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने राजस्व रिकॉर्ड में बड़ी ऐतिहासिक पहल करते हुए…
अहमदाबाद। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ एअर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 19 जून 2025 के बीच तीन देशों – साइप्रस, कनाडा…
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए…