KRK का विवादित बयान: “फिर से 8 बजे?” पीएम मोदी के राष्ट्र संबोधन पर किया तंज, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

By Hindustan Uday

🕒 Published 3 months ago (1:13 PM)

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के चार दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे हैं। इस बीच हमेशा विवादों में रहने वाले फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (KRK) ने एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर विवादित पोस्ट कर बवाल खड़ा कर दिया है।

KRK ने ‘8 बजे’ को बताया खतरनाक

केआरके ने अपने पोस्ट में लिखा,
“फिर से 8 बजे? ये 8 बजे खतरनाक है।”
इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा। कई लोगों ने केआरके को आड़े हाथों लिया और प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का मजाक उड़ाने के लिए फटकार लगाई।

एक यूजर ने लिखा,
“कम से कम देश का मजाक तो मत बनाओ, पीएम हैं वो।”
वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए कहा,
“मोदी जी का लकी नंबर 8 है।”

क्या है 8 बजे संबोधन का संदर्भ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी किसी बड़े फैसले या राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी घोषणा करते हैं, तो उनका समय अक्सर रात 8 बजे ही होता है। चाहे वह नोटबंदी हो, लॉकडाउन की घोषणा या सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी—8 बजे के संबोधन देश में अहम मोड़ों का प्रतीक बन चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का पहला संबोधन

भारत सरकार ने 7 मई से शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले (22 अप्रैल) का करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इस कार्रवाई में कई आतंकी मारे गए और पाकिस्तानी सेना को भी बड़ा नुकसान हुआ। अब जब पीएम मोदी पहली बार राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे हैं, तो यह संबोधन बेहद अहम माना जा रहा है।

KRK का विवाद: मज़ाक या जिम्मेदारी की अनदेखी?

यह पहली बार नहीं है जब केआरके ने अपने बयानों से विवाद खड़ा किया है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले KRK अक्सर राष्ट्रीय मुद्दों पर तंज कसते हैं, लेकिन इस बार मामला राष्ट्र सुरक्षा और प्रधानमंत्री के संबोधन से जुड़ा होने के कारण आलोचना तीव्र हो गई है।

Leave a Comment

Exit mobile version