Kiren Rijiju
Kiren Rijiju Attack On Mamata Banerjee Over Waqf Law : नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा वक्फ कानून को राज्य में लागू नहीं करने की घोषणा पर सियासत गरमा गई है। उनके बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और संविधान का हवाला देते हुए ममता पर सीधा हमला बोला है।
रिजिजू ने सवाल उठाया – “क्या ममता बनर्जी को संविधान की जानकारी नहीं है?” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक संवैधानिक पद पर हैं और उन्हें संसद द्वारा बनाए गए कानूनों का पालन करना ही होगा। रिजिजू ने यह भी कहा कि कोई भी मुख्यमंत्री संसद के कानून को नकार नहीं सकता और अपने हिसाब से संविधान-विरोधी प्रावधान नहीं बना सकता।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भूमि हमारे लिए अत्यंत मूल्यवान है, और इसके लिए दुनिया में कई युद्ध भी हो चुके हैं। पहले केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड को विशेष शक्तियां देने वाला एक संशोधन लाया था, लेकिन अब उस पर पुनर्विचार किया जा रहा है ताकि आम लोगों को उनकी जमीन का न्यायपूर्ण अधिकार मिल सके।
उन्होंने बताया कि “वक्फ बाय यूजर” जैसे विवादास्पद प्रावधान को अब हटा दिया गया है, जिसके तहत बिना दस्तावेज के भी किसी जमीन को वक्फ संपत्ति घोषित किया जा सकता था। अब किसी भी संपत्ति को वक्फ घोषित करने के लिए अदालती आदेश अनिवार्य होगा।
रिजिजू ने केरल के एक चर्चित मामले का जिक्र करते हुए कहा कि कैसे वहां के वक्फ बोर्ड ने 600 मछुआरों की जमीन को वक्फ संपत्ति घोषित कर दिया था, जिससे आम जनता में भारी गुस्सा देखा गया।
उन्होंने कहा कि 2013 से 2025 के बीच करीब 18 लाख संपत्तियों पर वक्फ के दावे किए गए, जो चिंताजनक है। अगर अभी भी दखल नहीं दिया गया, तो लाखों लोग अपनी जमीन से मालिकाना हक खो सकते हैं।
चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राज्य में हो रही बिजली…
Gangajal Vastu Tips : गंगाजल भारतीय संस्कृति और आस्था का एक गहरा प्रतीक है। यह…
Israel-Iran War: मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं। शुक्रवार की रात ईरान…
Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ धाम के करीब गौरीकुंड में रविवार सुबह एक बड़ा और दुखद…
अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash Update: एअर इंडिया के विमान हादसे में अब तक 270 शव…
Horoscope of 15 June 2025 : पंचांग 15 जून 2025 आज का दिन: रविवार (सूर्य…