Categories: News

कांग्रेस अधिवेशन में खरगे का मोदी सरकार पर तीखा हमला: “देश बेचकर चले जाएंगे मोदी जी, भुगतना पड़ेगा आने वाली पीढ़ियों को”

अहमदाबाद। कांग्रेस का 84वां अधिवेशन गुजरात के अहमदाबाद में जारी है और आज इसके दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा, “मोदी जी देश बेचकर चले जाएंगे और इसकी कीमत हमारी आने वाली पीढ़ियों को चुकानी पड़ेगी।”

खरगे ने अपने भाषण में भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र को नजरअंदाज करने, सरकारी संपत्तियों को उद्योगपतियों को सौंपने और विपक्ष शासित राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट, माइनिंग, टेलीकॉम और मीडिया हाउस जैसे क्षेत्र चुनिंदा उद्योगपतियों को सौंपे जा रहे हैं जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है।

खरगे ने संसद की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए और कहा कि संसद देर रात तक चली लेकिन आवश्यक मुद्दों पर बहस नहीं कराई गई। उन्होंने कहा, “अमेरिका ने भारत पर 26% टैरिफ लगा दिया लेकिन इस पर भी संसद में चर्चा की अनुमति नहीं दी गई। इससे साफ है कि यह सरकार लोकतंत्र को कितनी गंभीरता से लेती है।”

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर भी खरगे ने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि यह जीत ‘बेईमानी’ से हासिल की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा के “जहरीले सिद्धांतों” के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा।

प्रियंका की गैरमौजूदगी, सोनिया-राहुल रहे मौजूद

अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद रहे, हालांकि प्रियंका गांधी दूसरे दिन भी नहीं पहुंचीं। देशभर से 1700 से अधिक प्रतिनिधि इस अधिवेशन में भाग ले रहे हैं।

‘अहमदाबाद कांग्रेस का तीर्थस्थल’

खरगे ने कहा कि अहमदाबाद कांग्रेस के लिए तीर्थस्थल की तरह है। यहां साबरमती आश्रम और सरदार पटेल स्मारक स्थित हैं। उन्होंने बताया कि यह अधिवेशन महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की शताब्दी और सरदार पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित है।

Rita Sharma

Recent Posts

Gangajal Vastu Tips: गंगाजल घर में कहां और कैसे रखें? जानिए वास्तु के अनुसार सही तरीका!

Gangajal Vastu Tips :  गंगाजल भारतीय संस्कृति और आस्था का एक गहरा प्रतीक है। यह…

1 hour ago

Israel-Iran War: मिसाइलों से तबाही, 130 से ज्यादा की मौत, परमाणु वैज्ञानिक भी निशाने पर

Israel-Iran War: मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं। शुक्रवार की रात ईरान…

2 hours ago

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट-बच्चे समेत 7 की मौत, खराब मौसम बनी वजह!

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ धाम के करीब गौरीकुंड में रविवार सुबह एक बड़ा और दुखद…

4 hours ago

Ahmedabad Plane Crash Update: 11 शवों की हुई पहचान, ब्लैक बॉक्स बरामद; मिडिल ईस्ट में इजराइल-ईरान के बीच बढ़ा तनाव

अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash Update: एअर इंडिया के विमान हादसे में अब तक 270 शव…

5 hours ago

Horoscope of 15 June 2025 : प्रेम, पैसा और प्रोमोशन… तीनों में मिलेगा भाग्य का साथ!

Horoscope of 15 June 2025 : पंचांग 15 जून 2025  आज का दिन: रविवार (सूर्य…

8 hours ago

Shani Shingnapur Temple : शनि शिंगणापुर मंदिर से निकाले गए 114 मुस्लिम कर्मचारी

महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…

16 hours ago