करवा चौथ 2025 में कब है?
इस वर्ष करवा चौथ का पर्व शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। यह पर्व प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए उपवास रखती हैं और रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं।
तिथि और पूजा का समय
- 
चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 9 अक्टूबर, रात 10:54 बजे
 - 
चतुर्थी तिथि समाप्त: 10 अक्टूबर, शाम 7:38 बजे
 - 
पूजन का शुभ समय: 10 अक्टूबर को शाम 5:57 बजे से रात 7:11 बजे तक (कुल अवधि: 1 घंटा 14 मिनट)
 
चंद्रोदय के समय अलग-अलग शहरों में
चंद्रमा के दर्शन इस व्रत का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। चंद्रोदय के बाद ही व्रत को खोला जाता है। प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय इस प्रकार है:
- 
दिल्ली और नोएडा: रात 8:13 बजे
 - 
चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू और लुधियाना: रात 8:08 से 8:11 बजे के बीच
 - 
कोलकाता: शाम 7:41 बजे
 - 
लखनऊ और प्रयागराज: रात 8:02 बजे
 
करवा चौथ व्रत का महत्व
करवा चौथ को करक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। “करवा” एक विशेष मिट्टी का पात्र होता है जिससे चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की विधिवत पूजा करती हैं। व्रती महिलाएं पूरे दिन निर्जल और निराहार रहकर व्रत करती हैं और रात्रि को चंद्रमा को देखकर अर्घ्य देने के बाद व्रत समाप्त करती हैं।
पूजा के बाद करवा को किसी ब्राह्मण या सुहागिन स्त्री को दान करने की परंपरा है। यह व्रत नारी शक्ति, त्याग और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।
अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!


