तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता और राजनेता विजय की रैली में मची भगदड़ ने पूरे राज्य को हिला दिया है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 39 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें 9 बच्चे और 16 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। दो लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
मुख्यमंत्री स्टालिन का मुआवजा ऐलान
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने घटना की गहन जांच के लिए न्यायमूर्ति अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता में एक जांच आयोग बनाने का भी ऐलान किया।
रैली में कैसे मची भगदड़
अधिकारियों के मुताबिक, भगदड़ शाम करीब 7:30 बजे तब मची जब विजय अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। हजारों की भीड़ पहले से ही मैदान में जमा थी और लोग घंटों से उनकी एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक कई लोग बेहोश होकर गिरने लगे और अफरातफरी मच गई। शोर सुनते ही विजय ने अपना संबोधन रोक दिया।
पार्टी नेताओं पर मामला दर्ज
इस हादसे के बाद विजय की पार्टी के कई नेताओं पर मामला दर्ज किया गया है। प्रशासन का मानना है कि भीड़ को नियंत्रित करने में बड़ी चूक हुई, जिससे यह त्रासदी हुई।
अस्पताल का भावुक नजारा
करूर के अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री अंबिल महेश अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए और रो पड़े। उन्होंने कहा कि बार-बार लोगों से नियमों का पालन करने को कहा गया था, लेकिन स्थिति को नियंत्रित नहीं किया जा सका। उन्होंने अपील की कि भविष्य में ऐसा हादसा फिर कभी न दोहराया जाए।
अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!#WATCH | Karur, Tamil Nadu | Visuals from the spot where a stampede occurred yesterday, during a public event of TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) chief and actor Vijay.
As per CM MK Stalin, so far, 39 people have lost their lives in the incident. pic.twitter.com/2B50Wpy56u
— ANI (@ANI) September 28, 2025


