Home » Blogs » Sunjay Kapur Death: करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते वक्त हुई मौत

Sunjay Kapur Death: करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते वक्त हुई मौत

Sunjay Kapur Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और जाने-माने उद्योगपति संजय कपूर का निधन हो गया है। यह दुखद घटना इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में घटी, जहां वे पोलो मैच के दौरान अचानक मैदान पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

संजय कपूर को पोलो खेल का बेहद शौक था और वे अक्सर इसमें हिस्सा लिया करते थे। उनका इस तरह अचानक दुनिया को अलविदा कह जाना उनके परिवार, दोस्तों और करीबी लोगों के लिए एक बड़ा सदमा है।

करिश्मा कपूर के पहले पति थे संजय कपूर
संजय कपूर ने 2003 में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की थी। इस रिश्ते से उन्हें दो संतानें – बेटी समायरा और बेटा कियान हुए। हालांकि, शादी के कुछ वर्षों बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हुई और 2014 में करिश्मा ने तलाक की अर्जी दी। 2016 में दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए। करिश्मा ने तलाक के दौरान संजय पर मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे, जिससे यह मामला लंबे समय तक सुर्खियों में रहा।

प्रिया सचदेव थीं संजय की दूसरी पत्नी
करिश्मा से अलग होने के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की थी। उनकी मृत्यु की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है।

फिलहाल करिश्मा कपूर की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, यह माना जाता है कि तलाक के बावजूद संजय कपूर अपने बच्चों से संपर्क में रहते थे और अक्सर मिलते भी थे।

अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!
0Shares
Scroll to Top