Indigo Flight Gate Locked in Raipur
Indigo Flight Gate Locked: रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली से आई इंडिगो की एक फ्लाइट का गेट लॉक हो गया। यह तकनीकी गड़बड़ी करीब 40 मिनट तक चली, जिससे विमान में सवार यात्रियों को भीतर ही फंसे रहना पड़ा। इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद और रायपुर महापौर मीनल चौबे समेत 35 से अधिक यात्री मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार, इंडिगो की यह फ्लाइट दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली से रायपुर पहुंची थी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद जब यात्री विमान से उतरने की तैयारी कर रहे थे, तभी प्लेन के गेट में तकनीकी दिक्कत आ गई। विमान के ऑटोमेटिक गेट लॉक सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया, जिससे गेट नहीं खुला और सभी यात्रियों को फ्लाइट के अंदर ही इंतजार करना पड़ा।
तकनीकी टीम द्वारा करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद गेट को खोलने में सफलता मिली। उसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस पूरी घटना ने एयरपोर्ट पर मौजूद अन्य यात्रियों और स्टाफ को भी तनाव में डाल दिया। कई मिनटों तक एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “फ्लाइट की लैंडिंग सुरक्षित हुई थी, लेकिन प्लेन के गेट की स्क्रीन पर कोई कमांड नहीं आ रहा था, जिससे दरवाजा नहीं खुल पा रहा था। हमें कुछ समय के लिए रुकना पड़ा, लेकिन कोई बड़ी दिक्कत नहीं हुई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।”
इस घटना को लेकर अब तक इंडिगो एयरलाइंस या एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि घटना के बाद से सोशल मीडिया पर यात्रियों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। लोग विमान की तकनीकी तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
इस घटना ने इंडिगो एयरलाइंस की तकनीकी व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या समय पर मेंटेनेंस नहीं हो पा रहा? क्या यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एयरलाइन सतर्क है? इन सवालों पर अब जवाब देने की ज़िम्मेदारी कंपनी की बनती है।
महाराष्ट्र में आगामी नगरीय निकाय चुनाव से पहले एक बार फिर 'हिंदी भाषा' का मुद्दा…
चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने प्रदेशवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान…
पाकिस्तान के सेना प्रमुख और फील्ड मार्शल जनरल सैयद आसिम मुनीर को अमेरिका यात्रा के…
हिंदू धर्म में शंख बजाना सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं है, बल्कि इसके पीछे…
मशहूर हॉलीवुड अभिनेता Tom Cruise को लेकर एक बड़ी अच्छी खबर आई है। खबर यह…
सावन 2025 | हर साल की तरह इस बार भी शिवभक्तों में सावन के महीने…