नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की कूटनीतिक और रणनीतिक सख्ती ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया है। जहां एक ओर भारत ने सिंधु जल संधि (IWT) को निलंबित कर दिया, वहीं दूसरी ओर इसके असर पाकिस्तान के शेयर बाजार में भी साफ तौर पर देखे जा सकते हैं।
हमले के 48 घंटे के भीतर ही पाकिस्तान का प्रमुख शेयर सूचकांक KSE-100 इंडेक्स में 2,224.45 अंकों (1.90%) की भारी गिरावट दर्ज की गई, जो 115,001.70 पर बंद हुआ। आर्थिक विश्लेषकों का मानना है कि यह गिरावट न केवल हमले के बाद के कूटनीतिक तनाव का परिणाम है, बल्कि यह भारत द्वारा उठाए गए दंडात्मक कदमों के प्रति निवेशकों की आशंकाओं को भी दर्शाता है।
भारत की ओर से सिंधु जल संधि को निलंबित किया जाना, एक ऐसा कदम है जो अब तक केवल चर्चाओं तक सीमित था। यह निर्णय न सिर्फ पाकिस्तान को जल संकट की ओर धकेल सकता है, बल्कि यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की रणनीतिक दृढ़ता को भी रेखांकित करता है।
IMF ने पाकिस्तान की GDP ग्रोथ का अनुमान घटाकर 2.6% कर दिया है, जो पहले के अनुमानों से काफी कम है। आने वाले वर्ष के लिए विकास दर 3.6% बताई गई है, वहीं मुद्रास्फीति के 7.7% तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
भारत ने पाकिस्तान से आयातित वस्तुओं पर नए व्यापार शुल्क लगाए हैं, जिससे पाकिस्तान के प्रमुख निर्यात उत्पाद जैसे वस्त्र, फलों और खेल सामग्री को बड़ा नुकसान हो सकता है। एक सरकारी थिंक टैंक ने इसे पाकिस्तान के लिए आर्थिक विविधीकरण की चेतावनी बताया है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पाकिस्तान ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) की आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में हमले के बाद की अंतर्राष्ट्रीय छवि, आर्थिक असर और कूटनीतिक रणनीति पर चर्चा की जा रही है।
चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राज्य में हो रही बिजली…
Gangajal Vastu Tips : गंगाजल भारतीय संस्कृति और आस्था का एक गहरा प्रतीक है। यह…
Israel-Iran War: मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं। शुक्रवार की रात ईरान…
Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ धाम के करीब गौरीकुंड में रविवार सुबह एक बड़ा और दुखद…
अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash Update: एअर इंडिया के विमान हादसे में अब तक 270 शव…
Horoscope of 15 June 2025 : पंचांग 15 जून 2025 आज का दिन: रविवार (सूर्य…