News

India Pakistan Tension : भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर: सरकार आज सुबह करेगी प्रेस वार्ता, निशिकांत दुबे का बयान

नई दिल्ली 9 मई 2025। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। 8 मई की रात पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में मिसाइल दागे, जिससे तनाव और अधिक बढ़ गया है। इस बीच, भारतीय सेना की मुस्तैदी से सभी हमलों को नाकाम कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, भारत सरकार आज सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रही है, जिसमें स्थिति को लेकर अहम जानकारी साझा की जा सकती है।

सीमा पर मिसाइल और लड़ाकू विमानों से हमला
8 मई की रात पाकिस्तान ने बॉर्डर से लगे कई भारतीय इलाकों पर एक साथ मिसाइल हमले किए। कुल 100 से ज्यादा मिसाइल भारत की ओर दागे गए, जिनमें से अधिकतर को भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा, पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट्स को भी भारतीय वायुसेना ने मार गिराया है। यह हमले उस समय हुए जब पाकिस्तान के लड़ाकू विमान भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले भाजपा नेता का बड़ा बयान
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि केंद्र सरकार आज सुबह प्रेस वार्ता करेगी। माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमले की विस्तृत जानकारी और भारत की आगामी रणनीति को लेकर खुलासा हो सकता है।

भारत की सख्त प्रतिक्रिया: दुश्मन के सिस्टम को बनाया निशाना
भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई अहम डिफेंस पॉइंट्स को निशाना बनाया है। जानकारी के मुताबिक, लाहौर स्थित पाकिस्तान का एयरबोर्न वार्निंग और कंट्रोल सिस्टम (AWACS) भारत की कार्रवाई में तबाह हो गया है। इसके अलावा, फैसलाबाद, सरगोधा, मुल्तान और सियालकोट जैसे शहरों में भी पाकिस्तानी डिफेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचाया गया है।

विदेश मंत्री का कड़ा संदेश
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इस हमले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इटली के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी से इस विषय पर चर्चा की और भारत की आतंकवाद के खिलाफ नीति पर जोर दिया। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर भी यह संदेश दिया कि यदि पाकिस्तान ने भविष्य में भारत के खिलाफ किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई की, तो उसका कड़ा और प्रभावी जवाब दिया जाएगा।

Rita Sharma

Recent Posts

दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनवाने में मदद के लिए कांग्रेस को मिले थे 44 करोड़ ?

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर कांग्रेस और…

15 minutes ago

बिजली कटौती पर सख्त हुए अनिल विज, अधिकारियों से रोजाना रिपोर्ट तलब

चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राज्य में हो रही बिजली…

2 hours ago

Gangajal Vastu Tips: गंगाजल घर में कहां और कैसे रखें? जानिए वास्तु के अनुसार सही तरीका!

Gangajal Vastu Tips :  गंगाजल भारतीय संस्कृति और आस्था का एक गहरा प्रतीक है। यह…

3 hours ago

Israel-Iran War: मिसाइलों से तबाही, 130 से ज्यादा की मौत, परमाणु वैज्ञानिक भी निशाने पर

Israel-Iran War: मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं। शुक्रवार की रात ईरान…

3 hours ago

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट-बच्चे समेत 7 की मौत, खराब मौसम बनी वजह!

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ धाम के करीब गौरीकुंड में रविवार सुबह एक बड़ा और दुखद…

6 hours ago

Ahmedabad Plane Crash Update: 11 शवों की हुई पहचान, ब्लैक बॉक्स बरामद; मिडिल ईस्ट में इजराइल-ईरान के बीच बढ़ा तनाव

अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash Update: एअर इंडिया के विमान हादसे में अब तक 270 शव…

6 hours ago