Home » Blogs » IND vs SA Women’s Worldcup Final: भारत या दक्षिण अफ्रीका — फाइनल से पहले जानें किसका पलड़ा है भारी? देखें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IND vs SA Women’s Worldcup Final: भारत या दक्षिण अफ्रीका — फाइनल से पहले जानें किसका पलड़ा है भारी? देखें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IND vs SA Women’s Worldcup Final: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल रविवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी। रिकॉर्ड्स की बात करें तो वनडे इतिहास में भारत का पलड़ा दक्षिण अफ्रीका पर भारी रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड 339 रनों के लक्ष्य का पीछा कर फाइनल में पहुंचने वाली हरमनप्रीत कौर की टीम अब खिताब जीतने को तैयार है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंची है। फैंस में इस मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह है, टिकटों की भारी मांग हो रही है और देशभर में उम्मीदें भारत की पहली खिताबी जीत पर टिकी हैं।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला वनडे हेड-टू-हेड रिकॉर्डअब तक दोनों टीमों के बीच 34 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमेंभारत ने 20 मैच जीते,दक्षिण अफ्रीका ने 13 मैच जीते,जबकि 1 मुकाबला बेनतीजा रहा। दोनों के बीच पहला वनडे मैच 22 दिसंबर 1997 को पटना में हुआ था, जिसमें भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पहली बार 10 मार्च 2002 को हराया था।

इसके बाद 2017 में दोनों टीमों के बीच छह वनडे खेले गए, जिनमें भारत ने चार मुकाबले अपने नाम किए थे।अगर पिछले 10 मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमें 5-5 मैच जीतकर बराबरी पर हैं। हालांकि, भारत ने पिछले पांच में से चार मैच जीते हैं, जिससे उसका आत्मविश्वास इस बार भी ऊंचा है।वर्ल्ड कप में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीकावनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों ने अब तक 6 बार एक-दूसरे का सामना किया है।इनमें भारत ने 3 मैच जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने भी 3 जीत दर्ज की हैं।

हालांकि, दक्षिण अफ्रीका ने पिछले तीनों विश्व कप मुकाबलों में भारत को हराया है। 2017 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 115 रनों से हराया। 2022 विश्व कप: अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से मात दी।2025 विश्व कप (विशाखापत्तनम): अफ्रीका ने भारत को फिर 3 विकेट से हराया।इस तरह, दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप मैचों में जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है।

भारतीय टीम इस बार फाइनल में उतरते हुए उन तीन हारों का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी।क्यों खास है यह फाइनल?यह मौका कई मायनों में ऐतिहासिक है —पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ना तो ऑस्ट्रेलिया होगी, ना इंग्लैंड।यह पांचवीं बार है जब मेजबान टीम फाइनल में उतर रही है।

पहले ऐसे मौके रहे हैं:ऑस्ट्रेलिया (1988),इंग्लैंड (1993 और 2017),न्यूजीलैंड (2000)।भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही टीमें अब तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई हैं, इसलिए इस बार एक नया विश्व चैंपियन मिलने वाला है।

यह भी पढ़े: Women’s World Cup Final 2025: टीम इंडिया बनी वर्ल्ड चैंपियन, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम

अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!
0Shares
Scroll to Top