भारत और पाकिस्तान के बीच बीते चार दिनों तक चले युद्ध जैसे हालात के बाद आखिरकार दोनों देश तत्काल प्रभाव से सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। इस फैसले की जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने साझा की, जिसके बाद अब रक्षा मंत्रालय एक प्रेस कांफ्रेंस कर DGMO (डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस) स्तर पर हुई बातचीत की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक करेगा।
रक्षा मंत्रालय की ओर से एक बार फिर से कर्नल सोफिया कुरैशा और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मीडिया को संबोधित करेंगी। इस बार उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिसरी की जगह कोमोडोर रघु नायर भी मौजूद रहेंगे, जो रक्षा और विदेश नीति दोनों पहलुओं को स्पष्ट करेंगे।
सीजफायर के इस अहम घटनाक्रम के तुरंत बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें सीमा की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा तैयारियों से अवगत कराया।
बता दें, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से कई सीमावर्ती राज्यों- जम्मू, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में ड्रोन और मिसाइल हमले हुए थे। भारत की ओर से भी इन हमलों का माकूल जवाब दिया गया। लगातार हो रही सैन्य गतिविधियों और बढ़ते तनाव के बीच अब सीजफायर की घोषणा को तनाव कम करने वाला कदम माना जा रहा है।
चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राज्य में हो रही बिजली…
Gangajal Vastu Tips : गंगाजल भारतीय संस्कृति और आस्था का एक गहरा प्रतीक है। यह…
Israel-Iran War: मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं। शुक्रवार की रात ईरान…
Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ धाम के करीब गौरीकुंड में रविवार सुबह एक बड़ा और दुखद…
अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash Update: एअर इंडिया के विमान हादसे में अब तक 270 शव…
Horoscope of 15 June 2025 : पंचांग 15 जून 2025 आज का दिन: रविवार (सूर्य…