Home » Blogs » आज का राशिफल 2 अक्टूबर 2025 : मेष, मिथुन और तुला राशि के लिए धन योग

आज का राशिफल 2 अक्टूबर 2025 : मेष, मिथुन और तुला राशि के लिए धन योग

2 अक्टूबर 2025 का राशिफल बताते हैं कि मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ और लाभकारी रहेगा। चंद्रमा आज मकर राशि में गोचर कर रहे हैं और श्रवण नक्षत्र से संचार करेंगे। इस गोचर से लक्ष्मी योग बन रहा है, जो दशहरे के दिन धन और समृद्धि का संकेत देता है। साथ ही, आज चंद्रमा और सूर्य के बीच नवम पंचम योग बनेगा। बुध के गोचर से बुध मंगल भी आज बन रहे हैं। आइए जानें सभी राशियों का आज का भविष्यफल।

मेष राशि : शुभ समाचार मिल सकते हैं


मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और साहस से भरा रहेगा। मंगल-बुध की दृष्टि से लाभ होगा। विरोधी आपकी सफलता देखकर शांत रहेंगे। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का दिन उत्तम है। यदि आप नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो आज का समय अनुकूल है। वाहन सुख का भी योग है।
भाग्य : 85%

वृषभ राशि : परिवार के साथ सुखद समय


वृषभ राशि के लिए दिन उत्साहवर्धक रहेगा। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ घूमने जाने का अवसर मिलेगा। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज गलत तरीके से धन कमाने से बचना चाहिए। व्यवसाय में सूझबूझ से काम लेने पर लाभ होगा।
भाग्य : 83%

मिथुन राशि : सम्मान में वृद्धि


मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में समस्याओं का समाधान होगा। आपके सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में विरोध हो सकता है, लेकिन अंत में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
भाग्य : 86%

कर्क राशि : प्रेम और संबंध मजबूत


कर्क राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन की शुरुआत में कुछ उलझनों का सामना हो सकता है। किसी की सलाह से अधूरे काम पूरे होंगे। लव लाइफ में प्रेम बढ़ेगा और रिश्ते मजबूत होंगे। ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग मिलेगा। शाम को दोस्तों के साथ छोटी यात्रा संभव है।
भाग्य : 82%

सिंह राशि : अनुभव से लाभ


सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। पुराने अधूरे काम पूरे होंगे। नए व्यापार या डील की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्य : 87%

कन्या राशि : शुभ कार्य में भागीदारी


कन्या राशि के जातकों के लिए आज कोई शुभ कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सहयोग और तालमेल रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। पड़ोसियों के विवाद से बचें।
भाग्य : 78%

तुला राशि : सुख साधन और सम्मान


तुला राशि के लिए दशहरे का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रभाव बढ़ेंगे। उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का ध्यान रखें। जीवनसाथी के लिए उपहार लेने का योग है।
भाग्य : 84%

वृश्चिक राशि : आर्थिक योजना सफल


वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आर्थिक योजना सफल होगी। पड़ोसियों और परिचितों से सहयोग मिलेगा। दिन खर्चीला रह सकता है। संतान और जीवनसाथी से खुशी प्राप्त होगी।
भाग्य : 81%

धनु राशि : कामकाज में सफलता


धनु राशि के लिए आज का दिन कामकाज में अनुकूल रहेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य पर चर्चा होगी। व्यापार में फायदा संभव है।
भाग्य : 84%

मकर राशि : लाभ के अवसर


मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। लव लाइफ में समय रोमांटिक बीतेगा। बुद्धि और चतुराई से लाभ मिलेगा। परिवार में मनमुटाव वाले संबंध सुधर सकते हैं। सामाजिक और राजनीतिक रुचि बढ़ेगी।
भाग्य : 88%

कुंभ राशि : निर्णय में सावधानी


कुंभ राशि के जातकों के लिए आज कोई भी निर्णय सोच-समझकर लेना चाहिए। उत्साह में आकर जल्दबाजी नुकसान कर सकती है। वाद-विवाद से बचें। पिता और मित्रों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में खर्चा अधिक हो सकता है।
भाग्य : 82%

मीन राशि : सेहत का ध्यान


मीन राशि के लिए आज स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। हाल ही में ऑपरेशन वाले लोग सुधार महसूस करेंगे। खानपान पर सतर्कता रखें। अपच और वायु विकार जैसी समस्याओं का सामना हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा।
भाग्य : 83%

यह भी पढ़े : “आज का पंचांग 3 अक्टूबर 2025: पापांकुशा एकादशी व्रत, शुभ-अशुभ मुहूर्त और राशिफल”

अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!
0Shares
Scroll to Top