🕒 Published 5 days ago (7:48 AM)
डेस्क. आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज चंद्रमा का गोचर सिंह से होकर कन्या राशि में होगा। इस दौरान मिथुन राशि में स्थित गुरु के साथ शुक्र की युति वसुमान योग और गजलक्ष्मी योग का निर्माण कर रही है। इससे मेष, कन्या और धनु राशि के जातकों को विशेष आर्थिक लाभ और सौभाग्य का अनुभव होगा। जानिए 12 राशियों का दिन आज कैसा रहेगा।
मेष राशि: आज का दिन उम्मीदों से भरा हो सकता है। कार्यों में सफलता मिलेगी और मेहनत का फल भी देखने को मिल सकता है। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी दिन शुभ संकेत दे रहा है। आर्थिक रूप से लाभदायक दिन रहेगा।
भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
वृषभ राशि:
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी निर्णय को लेने से पहले सोच-विचार करें। पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखें और विवाद से बचें।
भाग्य प्रतिशत: 70%
उपाय: जरूरतमंदों की सहायता करें।
मिथुन राशि:
थोड़ी उलझनें मानसिक तनाव दे सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर कदम उठाएं। निजी जीवन में भी संवाद बनाए रखना आवश्यक है। संयम और स्थिरता से दिन को संभालें।
भाग्य प्रतिशत: 64%
उपाय: गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
कर्क राशि:
कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। परिवार से शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख और प्रेम बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी अच्छी खबर मिल सकती है।
भाग्य प्रतिशत: 79%
उपाय: योग और प्राणायाम करें।
सिंह राशि:
आज खर्चों को नियंत्रण में रखना होगा। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है।
भाग्य प्रतिशत: 68%
उपाय: विष्णु मंत्रों का जाप करें।
कन्या राशि:
धन लाभ और व्यावसायिक उन्नति के योग बन रहे हैं। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। निवेश से लाभ के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आ सकती है।
भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: भूखे लोगों को भोजन कराएं।
तुला राशि:
कुछ अड़चनें आ सकती हैं। आपकी क्षमता पर प्रश्न उठ सकते हैं। धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखें। व्यवहार में संतुलन और सेहत का ख्याल रखें।
भाग्य प्रतिशत: 81%
उपाय: सफेद रेशमी कपड़े दान करें।
वृश्चिक राशि:
दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। थोड़ी असफलताएं मानसिक तनाव दे सकती हैं लेकिन हिम्मत न हारें। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलने की उम्मीद है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।
भाग्य प्रतिशत: 67%
उपाय: माता-पिता का आशीर्वाद लें।
धनु राशि:
आर्थिक रूप से दिन लाभकारी रहेगा। पुराने निवेश से लाभ होगा। पदोन्नति या आय में वृद्धि की संभावना है। कानूनी मामलों में भी राहत मिल सकती है।
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।