Horoscope of 15 June 2025
Horoscope of 22 April 2025
मेष (Aries):
आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा आप उपहास का पात्र बन सकते हैं। परिवार में भी डांट सुनने को मिल सकती है। व्यापार में व्यावहारिक रहें, लाभ होगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। दोपहर तक काम में व्यस्त रहेंगे, शाम को मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा और धन लाभ की संभावना है। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।
वृषभ (Taurus):
आज का दिन आपके लिए शुभ है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और उनके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। ईर्ष्यालु लोगों से सावधान रहें, वे रुकावटें पैदा करने की कोशिश करेंगे। बड़े-बुजुर्गों की सलाह मददगार साबित होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है, लेकिन आप अच्छा धन अर्जित करेंगे।
मिथुन (Gemini):
आज आपको बेकार की उलझनों में पड़ने की आवश्यकता नहीं है। कई चीजों को बदलना नामुमकिन है, इस बात को स्वीकार करें। भागदौड़ भरी जिंदगी में आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपनी पसंदीदा चीजें कर पाएंगे।
कर्क (Cancer):
आज का दिन आपके लिए आरामदायक और भावनात्मक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव आ सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद होंगे। व्यापार में अचानक वृद्धि देखने को मिल सकती है।
सिंह (Leo):
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है, क्योंकि आप सामाजिक कार्यों में लीन रहेंगे। व्यापार में लाभ होने के साथ-साथ नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलने की भी संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और तनाव से बचें।
कन्या (Virgo):
आज आपको कोई छोटा उपहार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी मेहनत और लगन पर भरोसा रखें। संयम और धैर्य से काम लेने का दिन है। नई योजनाओं पर काम करेंगे और महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करेंगे।
तुला (Libra):
आज आपको नई नौकरी या पदोन्नति मिलने की संभावना है। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन घर में कुछ तनाव भी हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम और संतान के मामले ठीक रहेंगे, व्यापार भी अच्छा चलेगा।
वृश्चिक (Scorpio):
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। मकान, प्लॉट या दुकान खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता खुश रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही कोई इच्छा पूरी होगी।
धनु (Sagittarius):
आज धन लाभ की संभावना रहेगी और कारोबार में मुनाफा होगा। सरकारी कार्यों में प्रगति होगी और आपको हर्षदायक समाचार मिलेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा और आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ेंगे। भूमि या कृषि संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।
मकर (Capricorn):
आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। पैसों का सही उपयोग करेंगे और जीवन में संतुलन बनाए रखेंगे। पद और आय में वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे और खुशियों की प्राप्ति होगी। कई गतिविधियों में दिन बीतेगा।
कुंभ (Aquarius):
आज आप बजट बनाकर चलेंगे, क्योंकि खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। न्यायिक मामलों में सक्रियता आएगी और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। करीबियों का भरोसा जीतें। कार्य व्यापार में सामान्य परिणाम मिलेंगे, लेकिन आवश्यक मामलों में गति बनाए रखें।
मीन (Pisces):
आज का दिन आपके जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगाएंगे, जिससे आपका अनुभव और अधिक बढ़ेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम और संतान के मामले अच्छे रहेंगे, व्यापार भी अच्छा चलेगा।
चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राज्य में हो रही बिजली…
Gangajal Vastu Tips : गंगाजल भारतीय संस्कृति और आस्था का एक गहरा प्रतीक है। यह…
Israel-Iran War: मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं। शुक्रवार की रात ईरान…
Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ धाम के करीब गौरीकुंड में रविवार सुबह एक बड़ा और दुखद…
अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash Update: एअर इंडिया के विमान हादसे में अब तक 270 शव…
Horoscope of 15 June 2025 : पंचांग 15 जून 2025 आज का दिन: रविवार (सूर्य…