आज का पंचांग और ग्रह स्थिति
20 जुलाई 2025, रविवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है, जो दोपहर 12:14 तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि आरंभ होगी। आज कृतिका नक्षत्र रात्रि 10:54 तक रहेगा और उसके पश्चात रोहिणी नक्षत्र का प्रवेश होगा। इसके अतिरिक्त, दोपहर 12:55 बजे शुक्र ग्रह मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
मेष राशि
आज का दिन ऊर्जा और नई योजनाओं से भरा रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण काम की शुरुआत कर सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक विवाद सुलझने की संभावना है। आप किसी रचनात्मक गतिविधि में भाग ले सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 06
वृष राशि
आज लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्र में फायदा होगा और पार्टनरशिप में विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 03
मिथुन राशि
आज आपको अधूरे कार्यों को निपटाने का प्रयास करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा। यदि किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज सुधार की संभावना है। महिलाएं कुछ नया सीखने में रुचि दिखाएंगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 09
कर्क राशि
आज दिन उत्साहजनक रहेगा। अधिकांश कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। यात्रा संभव है जो लाभकारी रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश से पहले परिजनों की राय जरूर लें। प्रेमी युगल आज भविष्य को लेकर निर्णय ले सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 02
सिंह राशि
कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। आज स्वास्थ्य पहले से बेहतर महसूस होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 01
कन्या राशि
व्यस्तता के चलते मानसिक थकावट हो सकती है। माता-पिता से बातचीत राहत दे सकती है। खेल से जुड़े छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: इंडिगो
शुभ अंक: 05
तुला राशि
व्यवसाय में आर्थिक लाभ के संकेत हैं। पुराने दोस्तों से मिलना हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज परिवार के साथ डिनर का कार्यक्रम बन सकता है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 04
वृश्चिक राशि
नौकरी या व्यवसाय में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज घर में कोई नया सामान आ सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे। दोस्तों के साथ कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 07
धनु राशि
आज आत्मनिर्भरता आपके लिए लाभकारी रहेगी। उधार देने से बचें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। ऑफिस में जिम्मेदारी से काम लें।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 08
मकर राशि
रोजगार और आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। निजी मामलों को साझा करने से बचें। भाई-बहनों के साथ खरीदारी संभव है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 06
कुंभ राशि
बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यात्रा से लाभ होगा। योग और व्यायाम दिनचर्या में शामिल करें।
शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 07
मीन राशि
आपका परिश्रम रंग लाएगा। कोर्ट से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। मेहमानों के आगमन से घरेलू कार्य बढ़ सकता है। योजनाएं गोपनीय रखें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 09



