🕒 Published 4 months ago (12:17 AM)
Horoscope of 18 April 2025
मेष:
आज का दिन आपके लिए नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चों को नियंत्रित करने की कोशिश करेंगे और नई योजनाएं बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी स्मरण शक्ति पर भरोसा रखें, लेकिन दिखावे से बचें।
वृषभ:
आज आपको अपने करीबियों का पूरा साथ मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। विदेश में रहने वाले किसी परिजन से खुशखबरी मिल सकती है। धर्म-कर्म और दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी। निवेश करने के लिए समय अच्छा है और परिवार में बड़ों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
मिथुन:
आज कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पैसों की आवक बढ़ेगी। ऑफिस में आपको अधिक समय देना पड़ सकता है, लेकिन उसका फल मिलेगा। जीवनसाथी के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। किसी करीबी दोस्त से अनबन हो सकती है, रिश्तों को संभालें।
कर्क:
आज आपका प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सेवा क्षेत्र से जुड़ने का मौका मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के जीवन में नए मेहमान की एंट्री संभव है। निजी जीवन में सहजता से निर्णय लें, फायदा होगा। यात्रा के दौरान कोई1 महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
सिंह:
आज आप किसी बड़ी चुनौती से निपटने में सक्षम हो सकते हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। प्रेमी के सामने अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें। दोस्तों से सतर्क रहें, आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
कन्या:
आज आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। भाई से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आर्थिक उन्नति के योग हैं और रुके हुए काम बन सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला:
आज सामाजिक समारोह में शामिल होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। किसी को पैसे उधार देने से बचें। धैर्य से काम करें, लाभ अवश्य मिलेगा। प्रेमी के साथ खूबसूरत पल बिताएंगे।
वृश्चिक:
आज आपकी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आय में वित्तीय सुधार होने की संभावना है। परिवार में किसी से अनबन चल रही है तो उसे सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी की बातों में आकर भावुकता में कोई निर्णय न लें।
धनु:
आज मित्रों के साथ मौज-मस्ती में मन लगेगा। मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। परिवार में बड़ों की सलाह काम आ सकती है। व्यापारियों को लाभ होगा और व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
मकर:
आज सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। बड़ों की सलाह के साथ आगे बढ़ें। घर-परिवार में भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नया भवन या मकान खरीद सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों का मानसिक बोझ कम होगा।
कुंभ:
आज सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले पाएंगे। अफवाहों पर ध्यान न दें। गलत बातों पर शक करने से बचें। सहयोग की भावना मन में आएगी। संपत्ति और निवेश में सफलता का दिन है, बड़ी प्रॉपर्टी डील हो सकती है। दोपहर का समय आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा।
मीन:
आज आपके प्रभाव से काम सफल होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के लोग आप पर भरोसा करेंगे। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।