🕒 Published 1 day ago (7:43 AM)
1 अगस्त 2025 का दिन कई राशियों के लिए खास अवसर लेकर आया है। आज चंद्रमा का गोचर तुला राशि में स्वाति नक्षत्र में हो रहा है, और नवम भाव में गुरु की स्थिति से चंद्र-गुरु का नवम-पंचम योग बन रहा है। साथ ही बुधादित्य योग और अन्य शुभ योग भी आज प्रभावी हैं। आइए जानते हैं, यह शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा विशेष।
मेष राशि:
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए करियर और व्यापार में सफलता दिलाने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर आप अपनी कार्यशैली से प्रभाव जमाएंगे। नौकरी में बदलाव की कोशिश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को भी कमाई में बढ़ोतरी होगी।
वृषभ राशि:
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहद अनुकूल रहेगा। गुरु और शुक्र की युति से आमदनी में इजाफा होगा। पारिवारिक मसलों में भी राहत मिलने के योग हैं। पुराने विवादों का समाधान निकल सकता है।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को आज सतर्कता बरतनी चाहिए। गुप्त शत्रु और विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। कार्यस्थल पर धैर्य जरूरी होगा। जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें।
कर्क राशि:
कर्क राशि वालों के लिए यह दिन शुभ संकेत दे रहा है। साझेदारी में किए गए काम से लाभ होगा, लेकिन जोखिम वाले कार्यों से बचना चाहिए। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
सिंह राशि:
सिंह राशि के लिए आज का दिन अप्रत्याशित लाभ ला सकता है। सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी और बच्चों की शिक्षा से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है।
कन्या राशि:
आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए व्यावसायिक डील में सफलता दिला सकता है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
तुला राशि:
तुला राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की संभावना बन रही है। पुराने अटके काम भी आज पूरे हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि वालों को आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल में सकारात्मकता बनी रहेगी और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं।
धनु राशि:
धनु राशि के लोगों को चतुराई से आज लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शिक्षा या प्रबंधन से जुड़े लोग सफलता प्राप्त करेंगे।
मकर राशि:
मकर राशि के जातकों को पहले किए गए निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। दिन सामान्य रहेगा, लेकिन लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि के लिए दिन अध्यात्मिकता और आत्मिक शांति लाने वाला रहेगा। किसी पुराने मामले में विजय मिलेगी और पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
मीन राशि:
मीन राशि वालों को ईश्वरीय कृपा का अनुभव हो सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे, लेकिन पैसों के लेनदेन में सतर्कता जरूरी है।