News

धर्म संसद में गरजे संत, राहुल गांधी पर तीखा हमला—‘देश से बाहर भेज देना चाहिए’

लखनऊ। विश्व हिंदू रक्षा दल के तत्वावधान में राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार को धर्म संसद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित देशभर से आए सैकड़ों साधु-संत और राजनीतिक प्रतिनिधि शामिल हुए।

धर्म संसद में अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास का बयान खासा चर्चा में रहा। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “राहुल गांधी को सनातन धर्म की कोई जानकारी नहीं है, ऐसे लोगों को देश से बाहर भेज देना चाहिए।” उनके इस बयान के बाद आयोजन का माहौल गरमा गया।

राजनीतिक रंग भी दिखा

धर्म संसद से पहले लखनऊ के भाजपा मुख्यालय और समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए थे। इन पर लिखा था- “न बटेंगे, न कटेंगे, धर्म संसद है ज़रूरी।” यह आयोजन कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हो रहा है, जिसे आयोजकों ने “हिंदू सुरक्षा” से जोड़कर एक अहम विषय बताया।

“हिंदू कवच” कार्यालय खोलने की घोषणा

महंत राजूदास ने एलान किया कि देश के मुस्लिम बहुल इलाकों में हिंदू रक्षा दल के ‘हिंदू कवच कार्यालय’ खोले जाएंगे। इन कार्यालयों का उद्देश्य लव जिहाद के खिलाफ काम करना और हिंदू लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बताया गया है।

आयोजकों ने क्यों बताया ज़रूरी?

महंत राजूदास के अनुसार, “देश के कई हिस्सों में हिंदुओं का पलायन एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। धर्म संसद अब केवल धार्मिक संवाद नहीं, बल्कि सुरक्षा और अस्तित्व का मंच बन गया है।”

Rita Sharma

Recent Posts

Shani Shingnapur Temple : शनि शिंगणापुर मंदिर से निकाले गए 114 मुस्लिम कर्मचारी

महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…

7 hours ago

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला – जमीन रिकॉर्ड से हटाए जाएंगे फारसी-अरबी शब्द, आएंगे आसान हिंदी-इंग्लिश विकल्प

चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने राजस्व रिकॉर्ड में बड़ी ऐतिहासिक पहल करते हुए…

9 hours ago

क्या अहमदाबाद प्लेन क्रैश में था तुर्की का हाथ ? बाबा रामदेव ने की जांच की मांग

अहमदाबाद। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ एअर…

9 hours ago

हरियाणा कांग्रेस में महिला संगठन को मजबूती, कई जिलों में महिला जिलाध्यक्षों की नई नियुक्तियां

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए…

11 hours ago

WTC Final 2025, साउथ अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

South Africa vs Australia (SA vs AUS) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2025) में साउथ…

12 hours ago