Helicopter crash in Kedarnath
Helicopter crash in Kedarnath: केदारनाथ में एम्स का एयर एंबुलेंस हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हुआ। यह हेलीकॉप्टर एक मरीज को लेकर स्टाफ के साथ जा रहा था, जिसमें लगभग पांच लोग सवार थे। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर के टेल (पूंछ) में तकनीकी खराबी आई, जिससे वह डिसबैलेंस हो गया और टूट गया। हालांकि, गनीमत रही कि हेलीकॉप्टर जमीन से कुछ ही फुट ऊपर था और सभी सवार सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
उत्तरकाशी में भी हेलीकॉप्टर हादसा: छह की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के गंगनानी के पास पिछले हफ्ते एक निजी कंपनी के हेलीकॉप्टर के क्रैश में छह लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें पांच श्रद्धालु और पायलट शामिल थे। हेलीकॉप्टर यमुनोत्री दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को गंगोत्री धाम ले जा रहा था। यह हादसा हर्षिल हेलीपैड के पास 200-250 मीटर गहरी खाई में गिरने से हुआ। इस हादसे में पायलट रॉबिन सिंह (60) सहित अन्य मृतकों की पहचान की गई है। एक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक, विमान दुर्घटना ब्यूरो कर रहा जांच
केदारनाथ और उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है। विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) दोनों घटनाओं की जांच कर रहा है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।
यह हादसे पहाड़ी क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर सेवा की चुनौतियों और सुरक्षा उपायों पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं।
चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राज्य में हो रही बिजली…
Gangajal Vastu Tips : गंगाजल भारतीय संस्कृति और आस्था का एक गहरा प्रतीक है। यह…
Israel-Iran War: मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं। शुक्रवार की रात ईरान…
Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ धाम के करीब गौरीकुंड में रविवार सुबह एक बड़ा और दुखद…
अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash Update: एअर इंडिया के विमान हादसे में अब तक 270 शव…
Horoscope of 15 June 2025 : पंचांग 15 जून 2025 आज का दिन: रविवार (सूर्य…