Home » Blogs » Health Care Tips: नाखूनों की हालत से कैसे पहचानें शरीर की छुपी बीमारियां? जानें वजह और बचाव

Health Care Tips: नाखूनों की हालत से कैसे पहचानें शरीर की छुपी बीमारियां? जानें वजह और बचाव

Health Care Tips: क्या आपके नाखून पीले, बेरंग या डार्क दिखने लगे हैं? अगर हां, तो इसे हल्के में न लें। नाखून न सिर्फ शरीर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि ये हमारी सेहत का आईना भी होते हैं। नाखूनों के रंग और बनावट में आया बदलाव कई बार शरीर के अंदर छुपी गंभीर बीमारियों की तरफ इशारा करता है।

नाखूनों से कैसे पहचानें बीमारियां?

  • पीले नाखून: ये एनीमिया, लीवर की समस्या, हृदय रोग या कुपोषण का संकेत हो सकते हैं।
  • धब्बेदार या सफेद नाखून: ये जिंक या विटामिन की कमी की तरफ इशारा करते हैं।
  • डार्क नाखून: अक्सर फंगल इन्फेक्शन या पुरानी चोट के कारण ऐसे बदलाव आते हैं। नाखून कमजोर क्यों होते हैं?
  1. नमी की कमी: बार-बार पानी में हाथ डालकर काम करना (जैसे बर्तन धोना, सफाई करना) और बाद में हाथों का ख्याल न रखना नाखूनों को सूखा और कमजोर बना देता है।
  2. पोषण की कमी: प्रोटीन और मैग्नीशियम: नाखूनों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं।

बायोटिन (Vitamin B7): इसकी कमी से नाखून सुस्त और भुरभुरे हो सकते हैं। यह नाखूनों की कोशिकाओं के विकास में अहम भूमिका निभाता है।

बायोटिन के प्राकृतिक स्रोत कौन से हैं?

  • अंडे की जर्दी
  • दूध और दही
  • फूलगोभी
  • मूंगफली और बादाम

कैसे रखें नाखूनों का सही ख्याल?

  • हर बार पानी से काम करने के बाद हाथों में क्रीम या मॉइस्चराइज़र लगाएं।
  • बार-बार नेल पेंट लगाने से बचें।
  • हार्ड केमिकल्स वाले साबुन या डिटर्जेंट से बचाव करें।
  • संतुलित आहार लें जिसमें विटामिन, प्रोटीन और मिनरल भरपूर हों।
  • ज़रूरत हो तो डॉक्टर की सलाह लेकर बायोटिन सप्लीमेंट लें।

नोट: यदि नाखूनों की स्थिति लंबे समय तक बिगड़ी हुई दिखे, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें, क्योंकि ये गंभीर स्वास्थ्य समस्या की भी चेतावनी हो सकती है।

 

अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!
0Shares
Scroll to Top