Brahma Kumari
Brahma Kumari : राजस्थान के आबू रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्था को गहरा दुख पहुंचाते हुए संस्था की प्रमुख राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी का सोमवार देर रात 1:20 बजे अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 101 वर्ष की थीं और बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं।
दादी रतनमोहिनी का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह संस्था के मुख्यालय शांतिवन (आबू रोड) लाया गया, जहां श्रद्धालु उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। संस्था ने यह जानकारी अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट के माध्यम से साझा की।
ब्रह्माकुमारीज की ओर से जारी पोस्ट में लिखा गया, “हमारी परम आदरणीय, ममतामयी, मां समान राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी ने आध्यात्मिक सेवा के एक लंबे और समर्पित जीवन के बाद 101 वर्ष की उम्र में सूक्ष्म लोक की ओर प्रस्थान किया है।”
पोस्ट में उनकी दिव्य उपस्थिति, शुद्ध ऊर्जा और आत्मिक नेतृत्व को याद करते हुए कहा गया कि प्रेम, सादगी और उच्च दृष्टिकोण की जो विरासत उन्होंने छोड़ी है, वह हमेशा दिलों में जीवित रहेगी।
दादी रतनमोहिनी ने 2021 में ब्रह्माकुमारीज संस्था की प्रशासनिक प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके नेतृत्व में संस्था ने वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक जागरूकता और नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय कार्य किए।
उनके निधन से ब्रह्माकुमारीज परिवार ही नहीं, देश-विदेश में फैले लाखों अनुयायियों और श्रद्धालुओं को गहरा आघात पहुंचा है।
Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ धाम के करीब गौरीकुंड में रविवार सुबह एक बड़ा और दुखद…
अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash Update: एअर इंडिया के विमान हादसे में अब तक 270 शव…
Horoscope of 15 June 2025 : पंचांग 15 जून 2025 आज का दिन: रविवार (सूर्य…
महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…
चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने राजस्व रिकॉर्ड में बड़ी ऐतिहासिक पहल करते हुए…
अहमदाबाद। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ एअर…