News

HBSE Haryana Board Result 2025 : 10वीं के छात्रों को राहत, गणित के पेपर में मिलेंगे ग्रेस मार्क्स

HBSE Haryana Board Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। 28 फरवरी को आयोजित गणित की परीक्षा में सिलेबस से बाहर आए सवालों को लेकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की शिकायत के बाद बोर्ड ने ग्रेस मार्क्स देने का निर्णय लिया है।

क्या है मामला?

हाल ही में हुई 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में गणित के पेपर में 3 से 4 ऐसे सवाल पूछे गए थे जो निर्धारित सिलेबस से बाहर के थे। इसको लेकर अभिभावकों और शिक्षकों ने बोर्ड को लिखित शिकायत भेजी थी।

बोर्ड ने लिया छात्रों के हित में निर्णय

शिकायतों की जांच के बाद, हरियाणा बोर्ड ने विशेषज्ञों की राय ली और माना कि छात्रों के साथ अन्याय हुआ है। इसी के तहत बोर्ड ने गणित के पेपर में ग्रेस मार्क्स देने का फैसला किया है।

कितने मिलेंगे ग्रेस मार्क्स?

बोर्ड की ओर से यह संकेत मिले हैं कि छात्रों को कम से कम 10% तक ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं। हालांकि, सटीक प्रतिशत की घोषणा बोर्ड जल्द ही आधिकारिक नोटिस के ज़रिए करेगा।

छात्रों को मिलेगा लाभ

इस निर्णय से उन छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा जिनके नंबर कुछ अंकों से कम रह गए थे या जो पासिंग मार्क्स से थोड़ा पीछे थे। ग्रेस मार्क्स मिलने के बाद ऐसे छात्र पास हो सकते हैं या उनके कुल अंकों में सुधार हो सकता है।

Rita Sharma

Recent Posts

BJP Pachmarhi Training Camp : तीन दिन पंचमढ़ी से चलेगी मध्यप्रदेश सरकार

नई दिल्ली,  14 जून से 16 जून तक पूरे तीन दिन मध्यप्रदेश की सरकार पचमढ़ी…

25 minutes ago

Iran-Israel Conflict Escalates : हमलों में 80 लोगों की मौत, सैंकड़ों घायल, ईरान में 78 और इजरायल में 2 की मौत

नई दिल्ली,  ईरान इजरायल तनाव चरम पर पहुंच गया गया है। इजरायल ने शुक्रवार देर…

1 hour ago

Ahmedabad Plane Crash Update : 265 की मौत, ब्लैक बॉक्स बरामद, हाई लेवल जांच शुरू, लापता लोगों की तलाश जारी

अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash Update : 12 जून को गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में हुआ…

3 hours ago

Israel Vs Iran War: जहन्नुम के दरवाजे खोलने की धमकी के बाद शुरू हुआ बड़ा हमला, जानिए अब तक के घटनाक्रम

Israel Vs Iran War: मध्य पूर्व में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। ईरान…

5 hours ago

Horoscope of 14 June 2025: शनिवार बना सौभाग्यशाली – आज मिलेगा मेहनत का मनचाहा फल!

🔮 मेष राशि (21 मार्च – 19 अप्रैल) आज आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा।…

10 hours ago

हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बकाया बिल पर ब्याज माफ और छूट

हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। रोहतक जिले के महम में…

18 hours ago