Home » Blogs » Haryana Weather: तेज धूप और लू से मिली राहत, हरियाणा में अगले 3 दिन छाए रहेंगे बादल

Haryana Weather: तेज धूप और लू से मिली राहत, हरियाणा में अगले 3 दिन छाए रहेंगे बादल

डेस्क। हरियाणा में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लंबे समय से जारी भीषण गर्मी से अब लोगों को राहत मिलती नजर आ रही है। प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जहां पहले तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, अब उसमें करीब 6 डिग्री की गिरावट आई है। फिलहाल दिन का अधिकतम तापमान घटकर 36.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मौसम साफ रहने से किसानों को भी राहत मिली है।

कुछ जिलों में तापमान सामान्य से नीचे Haryana Weather

12 अप्रैल को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की गई। इस बदलाव के चलते लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। हालांकि सिरसा जिले में सबसे अधिक तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह सबसे गर्म जिला बना रहा। शनिवार को अधिकतर जिलों में तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं हिसार के बालसमंद में सबसे अधिक गिरावट देखी गई, जहां तापमान 3.5 डिग्री लुढ़ककर 33.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने जानकारी दी कि 13 अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच प्रदेश में मौसम सामान्यतः शुष्क बना रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी दिशा से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। हवाओं के असर से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन मौसम में ज्यादा उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है।

अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!
0Shares
Scroll to Top