Fake BPL
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने फर्जी तरीके से बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) कार्ड बनवाकर लाभ उठाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है। ऐसे लोगों पर न केवल केस दर्ज किए जाएंगे, बल्कि जरूरत पड़ी तो गिरफ्तारी भी की जा सकती है। मुख्यमंत्री नायब सैनी पहले ही साफ कर चुके हैं कि फर्जी लाभार्थियों को स्वेच्छा से BPL सूची से बाहर आना होगा, वरना कार्रवाई तय है।
राज्य में बीपीएल और अन्तोदय अन्न योजना (AAY) के अंतर्गत 51,72,270 राशन कार्डधारी परिवार हैं। इनपर हर महीने करीब 241 करोड़ रुपए का बोझ सरकार उठा रही है। प्रति व्यक्ति 2 किलो आटा, 3 किलो अनाज, 1 किलो चीनी और 2 लीटर सरसों तेल दिया जाता है।
राज्य सरकार ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अब लाभार्थियों के मोबाइल पर SMS भेजना शुरू कर दिया है, जिसमें डिपो पर राशन सामग्री पहुंचने की जानकारी दी जाती है।
हरियाणा सरकार की यह सख्ती उन लोगों के लिए चेतावनी है जो गलत दस्तावेज़ों के जरिए सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ उठा रहे हैं। आने वाले दिनों में ऐसे फर्जी लाभार्थियों की संख्या में भारी कमी देखी जा सकती है।
महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…
चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने राजस्व रिकॉर्ड में बड़ी ऐतिहासिक पहल करते हुए…
अहमदाबाद। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ एअर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 19 जून 2025 के बीच तीन देशों – साइप्रस, कनाडा…
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए…
South Africa vs Australia (SA vs AUS) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2025) में साउथ…