News

हरियाणा में सफाई कर्मियों का बड़ा आंदोलन: आज से शुरू हुआ विरोध, 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान

चंडीगढ़। हरियाणा के सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक बड़े आंदोलन की शुरुआत कर दी है। प्रदेश में नियमित भर्ती न होने और एमडब्ल्यूएस एप्लिकेशन के ज़रिये हाजिरी लगाने के आदेशों के विरोध में कर्मचारियों ने प्रदर्शन का ऐलान किया है। आंदोलन की शुरुआत आज 3 जून को प्रदेश के सभी 89 फायर स्टेशनों पर काले झंडे लहराकर की जा रही है।

9 जुलाई तक चरणबद्ध आंदोलन, होगा मंत्रियों का घेराव

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि आंदोलन कई चरणों में चलेगा, जो 9 जुलाई तक जारी रहेगा। इस दौरान 29 जून को शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल के फरीदाबाद स्थित आवास का घेराव किया जाएगा। कर्मचारी सरकार से किए गए समझौतों को लागू करने की मांग कर रहे हैं, जो अब तक अधूरे हैं।

यह रहेगा विरोध का कार्यक्रम:

  • 3 जून: सभी फायर स्टेशनों पर काले झंडों के साथ प्रदर्शन।
  • 10 जून: एमडब्ल्यूएस पोर्टल पर हाजिरी के विरोध में काले बिल्ले व उल्टी झाड़ू के साथ प्रदर्शन।
  • 12 जून: अग्निशमन महानिदेशक कार्यालय पंचकूला का घेराव।
  • 7, 14 व 21 जून: अलग-अलग कमिश्नरियों में कन्वेंशन।
  • 23 जून: मुख्यमंत्री और सभी कैबिनेट मंत्रियों के आवास पर प्रदर्शन व ज्ञापन।
  • 29 जून: शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल के आवास का घेराव।
  • 9 जुलाई: राष्ट्रव्यापी हड़ताल।

मांगें और नाराजगी

शास्त्री ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को 27,000 रुपये वेतन देने की सीएम नायब सैनी की घोषणा अब तक लागू नहीं हुई है। ठेका प्रथा, नियमित भर्ती में देरी, और मौजूदा कर्मचारियों को स्थायी न करने से नाराज कर्मचारी सरकार से सीधी टक्कर लेने को तैयार हैं। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत 5 साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को नौकरी की गारंटी देने की मांग भी अधूरी पड़ी है।

Rita Sharma

Recent Posts

पेट्रोल-डीजल हो सकता है महंगा, 10% चढ़ा भाव

मध्य-पूर्व में इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सिर्फ सीमा पर…

13 minutes ago

Air India Plane Crash: मलबे से मिला DVR, जांच में बनेगा अहम सुराग

शुक्रवार को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में एक बड़ी कामयाबी…

2 hours ago

NEET PG 2025 : परीक्षा शहर विकल्प को फिर से भरने का मौका

NEET PG 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज (NBEMS) नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस…

4 hours ago

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोने की अंगूठी पहनने से मिलते हैं चमत्कारी लाभ, जानिए नियम और फायदे

ज्योतिष शास्त्र में सोने की अंगूठी को न केवल आभूषण बल्कि ग्रहों को संतुलित करने…

4 hours ago

8 मिनट की मौत के बाद ज़िंदा लौटी महिला ने बताए चौंकाने वाले अनुभव, बोली- “आत्मा शरीर से अलग हो गई थी”

मौत एक ऐसा रहस्य है, जिसे विज्ञान भी अब तक पूरी तरह से समझ नहीं…

4 hours ago