Haryana के कच्चे कर्मचारियों को मिला तोहफा, अब श्रम कल्याण बोर्ड की 21 योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ!

Photo of author

By Rita Sharma

🕒 Published 2 months ago (12:28 PM)

Haryana / चंडीगढ़: हरियाणा के सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, स्वायत्त संस्थाओं और सरकारी कंपनियों में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। अब ये कर्मचारी भी हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत कार्यरत करीब 1.25 लाख कर्मचारियों को रजिस्ट्रेशन के बाद कुल 21 योजनाओं का फायदा मिलेगा।

कौन-कौन से लाभ मिलेंगे?

इन योजनाओं में बच्चों की पढ़ाई से लेकर स्वरोजगार, स्वास्थ्य सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा तक की मदद शामिल है। कर्मचारी अपने आश्रितों के लिए भी इन सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर यह फैसला लिया गया है। इच्छुक कर्मचारी अपने नियोक्ता की अनुमति के बाद https://hrylabour.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

मुख्य योजनाओं की सूची:

  • मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना – ₹5 लाख तक का लाभ
  • स्कूल ड्रेस व स्टेशनरी – ₹3,000 से ₹4,000
  • खेल प्रतिभा के लिए – ₹2,000 से ₹31,000
  • सांस्कृतिक प्रतिभा के लिए – ₹2,000 से ₹31,000
  • महिलाओं को सिलाई मशीन – 4,500
  • एलटीसी लाभ – 1,500
  • दिव्यांग होने पर – ₹1 लाख से ₹3 लाख
  • डेंटल केयर – ₹4,000 से ₹10,000
  • प्रोफेशनल कोर्स कोचिंग – ₹20,000 से ₹1 लाख
  • छात्रवृत्ति – ₹10,000 से ₹21,000
  • शादी में कन्यादान – 51,000
  • प्रसूति लाभ – ₹12,000 (लड़का), ₹15,000 (लड़की)
  • साइकिल सहायता – 5,000
  • चश्मा – 1,500
  • तिपहिया साइकिल – ₹7,000 तक
  • श्रवण यंत्र – 10,000
  • कृत्रिम अंग – सरकारी तय दरों पर
  • विधवाओं और आश्रितों को आर्थिक मदद – ₹3 लाख
  • दाह संस्कार – 15,000

 

Leave a Comment