News

हरियाणा कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, भूपेंद्र हुड्डा बन सकते हैं नेता प्रतिपक्ष, कुमारी शैलजा को मिल सकती है प्रदेश अध्यक्षी

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में लंबे समय से जारी अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान बड़ा फेरबदल करने की तैयारी में है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिए जाने वाले इन फैसलों से प्रदेश संगठन में लंबे समय से चले आ रहे गतिरोध को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है।

भूपेंद्र हुड्डा को मिल सकती है विधायक दल की कमान
सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को एक बार फिर से हरियाणा कांग्रेस विधायक दल का नेता घोषित किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो विधानसभा चुनाव के करीब 7 महीने बाद पार्टी को नेता प्रतिपक्ष मिलेगा।

हाई पावर कमेटी ने दी रिपोर्ट
कांग्रेस ने हरियाणा में विधायक दल का नेता चुनने के लिए एक हाई पावर कमेटी का गठन किया था, जिसने अब अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में यह सुझाव दिया गया है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधायक दल का नेता और कुमारी शैलजा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाए। इसके अलावा, जल्द ही जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

गुटबाजी से जूझ रही हरियाणा कांग्रेस
हरियाणा कांग्रेस इस वक्त भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी शैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला के खेमों में बंटी हुई है। पार्टी अब इन गुटों के बीच समन्वय बनाकर जाट और दलित समीकरणों को साधने की कोशिश कर रही है।

12 साल बाद होंगे नए जिलाध्यक्ष नियुक्त
हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी इस हद तक हावी रही है कि 2013 से अब तक संगठनात्मक पुनर्गठन नहीं हो पाया है। इसी को देखते हुए कांग्रेस ने गुजरात में एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसे अब हरियाणा और मध्यप्रदेश में भी लागू किया जाएगा। इसके तहत एक केंद्रीय और तीन प्रदेश ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे, जो जमीनी फीडबैक के आधार पर जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए सिफारिश करेंगे। अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।

Pradeep dabas

Recent Posts

Cricketer Mohammad Azruddin के बेटे को मिली कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन मोहम्मद  (Mohammad Azruddin) के बेटे मोहम्मद असदुद्दीन…

9 minutes ago

Vastu Plants For Office: ऑफिस डेस्क पर रखें ये 7 पौधे, तेजी से होगी तरक्की

अगर आप अपने कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल, मानसिक शांति और करियर में तरक्की चाहते हैं,…

21 minutes ago

BJP Pachmarhi Training Camp : तीन दिन पंचमढ़ी से चलेगी मध्यप्रदेश सरकार

नई दिल्ली,  14 जून से 16 जून तक पूरे तीन दिन मध्यप्रदेश की सरकार पचमढ़ी…

1 hour ago

Iran-Israel Conflict Escalates : हमलों में 80 लोगों की मौत, सैंकड़ों घायल, ईरान में 78 और इजरायल में 2 की मौत

नई दिल्ली,  ईरान इजरायल तनाव चरम पर पहुंच गया गया है। इजरायल ने शुक्रवार देर…

2 hours ago

Ahmedabad Plane Crash Update : 265 की मौत, ब्लैक बॉक्स बरामद, हाई लेवल जांच शुरू, लापता लोगों की तलाश जारी

अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash Update : 12 जून को गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में हुआ…

4 hours ago

Israel Vs Iran War: जहन्नुम के दरवाजे खोलने की धमकी के बाद शुरू हुआ बड़ा हमला, जानिए अब तक के घटनाक्रम

Israel Vs Iran War: मध्य पूर्व में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। ईरान…

6 hours ago