हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार कुल 85.66 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि 10वीं का रिजल्ट 15 मई को दोपहर बाद घोषित किया जाएगा, जिसे छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकेंगे।
बोर्ड अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने संयुक्त रूप से बताया कि सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक और मुक्त विद्यालय) परीक्षा 2025 का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होकर 29 मार्च तक चली थी, जिसमें प्रदेशभर के 1434 परीक्षा केंद्रों पर करीब 5,22,529 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
परीक्षा परिणाम का लेखा-जोखा:
छात्राओं ने छात्रों से 5.62% अधिक सफलता दर के साथ बाज़ी मारी है। बोर्ड की ओर से 22 जिलों में मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे, जिसमें 10वीं के 78 और 12वीं के 48 अंकन केंद्र शामिल थे।
बोर्ड ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी मेहनत और सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अब छात्र 10वीं के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, जो 15 मई को जारी होंगे।
चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राज्य में हो रही बिजली…
Gangajal Vastu Tips : गंगाजल भारतीय संस्कृति और आस्था का एक गहरा प्रतीक है। यह…
Israel-Iran War: मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं। शुक्रवार की रात ईरान…
Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ धाम के करीब गौरीकुंड में रविवार सुबह एक बड़ा और दुखद…
अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash Update: एअर इंडिया के विमान हादसे में अब तक 270 शव…
Horoscope of 15 June 2025 : पंचांग 15 जून 2025 आज का दिन: रविवार (सूर्य…