Home » Blogs » Gurugram Flood Alert: दिल्ली-NCR में भारी बारिश! स्कूल बंद, वर्क फ्रॉम होम की अपील

Gurugram Flood Alert: दिल्ली-NCR में भारी बारिश! स्कूल बंद, वर्क फ्रॉम होम की अपील

नई दिल्ली। गुरुग्राम में लगातार बारिश का असर आज भी देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुग्राम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके कारण भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने निजी कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है और सभी स्कूलों को ऑनलाइन पढ़ाई करने के निर्देश दिए हैं।

बारिश ने मचाई थी तबाही

सोमवार को हुई तेज बारिश ने शहर में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला। जिलाधिकारी ने बताया कि दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे के बीच शहर में 100 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। हीरो होंडा चौक, पटेल नगर और सिग्नेचर ब्रिज जैसे कई प्रमुख मार्ग पानी में डूब गए। जल निकासी व्यवस्था फेल होने के कारण द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन भी बंद करनी पड़ी।

IMD का ऑरेंज अलर्ट

गुरुग्राम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि आज दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक 100 मिमी से अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 2 सितंबर को भी शहर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में बाढ़ का खतरा

गुरुग्राम के साथ-साथ दिल्ली में भी मौसम बिगड़ने का अनुमान है। IMD ने दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुँच गया है। मंगलवार सुबह यमुना का जलस्तर 205.68 मीटर रिकॉर्ड किया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जलस्तर शाम तक 206.50 मीटर तक बढ़ सकता है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली के निचले इलाके बाढ़ की चपेट में हैं, और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!
0Shares
Scroll to Top