News

Gold Price Today: अक्षय तृतीया से पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, खरीदारों के लिए सुनहरा मौका

नई दिल्ली। अक्षय तृतीया से ठीक पहले देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इस साल 30 अप्रैल को मनाए जाने वाले अक्षय तृतीया पर्व पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में यह त्योहार खरीददारों के लिए न सिर्फ धार्मिक रूप से अहम है, बल्कि निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर बन गया है।

सोने की कीमतों में आई राहत

हाल के दिनों में जहां सोने के भाव ने 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार किया था, वहीं आज कीमतों में करीब 600 रुपये तक की गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना आज दिल्ली में 97,693 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 97,547 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

 

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹97,693 ₹89,563
मुंबई ₹97,547 ₹89,417
कोलकाता ₹97,545 ₹89,415
चेन्नई ₹97,541 ₹89,411
बेंगलुरु ₹97,535 ₹89,405

MCX पर सोना-चांदी का हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 29 अप्रैल को दोपहर 12:40 बजे जून डिलीवरी वाला सोना 619 रुपये की गिरावट के साथ ₹95,592 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सुबह 11:49 बजे एक किलो चांदी की कीमत ₹98,683.5 दर्ज की गई।

अक्षय तृतीया: खरीदारी का शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से घर में समृद्धि और सुख-शांति का वास होता है। यही वजह है कि हर साल की तरह इस बार भी इस पावन अवसर पर बाजारों में सोने की मांग में तेज उछाल आने की उम्मीद है।

विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे-जैसे पर्व करीब आता जाएगा, कीमतों में और उतार-चढ़ाव संभव है। इसलिए अगर आप निवेश या आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Rita Sharma

Recent Posts

Horoscope of 16 June 2025 : आज का दिन खास है इन राशियों के लिए.. मिल सकती है मनचाही खुशखबरी!

Horoscope of 16 June 2025 : पंचांग 16 जून 2025 आज का दिन: सोमवार (भगवान…

1 hour ago

रेवाड़ी को CM नायब सैनी की बड़ी सौगातें, 288 करोड़ की 15 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

रेवाड़ी | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार को रेवाड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने राव तुलाराम…

11 hours ago

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का मेगा जॉब फेयर, 5000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोज़गार

देश में बढ़ती बेरोजगारी के बीच कांग्रेस पार्टी ने युवाओं के लिए एक अहम पहल…

12 hours ago

पुणे में बड़ा हादसा: इंद्रायणी नदी पर पुराना पुल ढहा, 6 की मौत, कई लापता

महाराष्ट्र | रविवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।…

14 hours ago

boAt ने लॉन्च की नई SmartRing Active Plus: स्टाइलिश डिजाइन के साथ हेल्थ ट्रैकिंग का बेहतरीन विकल्प

देश की लोकप्रिय वियरेबल टेक ब्रांड boAt ने भारत में अपनी नई स्मार्ट रिंग SmartRing…

15 hours ago

दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनवाने में मदद के लिए कांग्रेस को मिले थे 44 करोड़ ?

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर कांग्रेस और…

16 hours ago