🕒 Published 2 months ago (2:31 PM)
नई दिल्ली। अक्षय तृतीया से ठीक पहले देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इस साल 30 अप्रैल को मनाए जाने वाले अक्षय तृतीया पर्व पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में यह त्योहार खरीददारों के लिए न सिर्फ धार्मिक रूप से अहम है, बल्कि निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर बन गया है।
सोने की कीमतों में आई राहत
हाल के दिनों में जहां सोने के भाव ने 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार किया था, वहीं आज कीमतों में करीब 600 रुपये तक की गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना आज दिल्ली में 97,693 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 97,547 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
शहर | 24 कैरेट (10 ग्राम) | 22 कैरेट (10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹97,693 | ₹89,563 |
मुंबई | ₹97,547 | ₹89,417 |
कोलकाता | ₹97,545 | ₹89,415 |
चेन्नई | ₹97,541 | ₹89,411 |
बेंगलुरु | ₹97,535 | ₹89,405 |
MCX पर सोना-चांदी का हाल
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 29 अप्रैल को दोपहर 12:40 बजे जून डिलीवरी वाला सोना 619 रुपये की गिरावट के साथ ₹95,592 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सुबह 11:49 बजे एक किलो चांदी की कीमत ₹98,683.5 दर्ज की गई।
अक्षय तृतीया: खरीदारी का शुभ मुहूर्त
अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से घर में समृद्धि और सुख-शांति का वास होता है। यही वजह है कि हर साल की तरह इस बार भी इस पावन अवसर पर बाजारों में सोने की मांग में तेज उछाल आने की उम्मीद है।
विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे-जैसे पर्व करीब आता जाएगा, कीमतों में और उतार-चढ़ाव संभव है। इसलिए अगर आप निवेश या आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।