Gold Rate Today : सोना ₹1,494 और चांदी ₹1,828 सस्ती हुई, 15 मई को बड़ी गिरावट, जानें 22 और 24 कैरेट की ताज़ा कीमतें

By Pragati Tomer

🕒 Published 3 months ago (3:31 PM)

नई दिल्ली। गुरुवार, 15 मई को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,494 घटकर ₹92,365 हो गया है। दिन की शुरुआत में सोने की कीमतों में ₹2,375 तक की गिरावट देखी गई थी, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में मामूली रिकवरी आई। इससे पहले बुधवार को सोना ₹93,859 प्रति 10 ग्राम था।

चांदी के दामों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। एक किलो चांदी ₹1,828 सस्ती होकर ₹94,572 पर आ गई। सुबह के कारोबार में चांदी की कीमतों में ₹2,297 की तेज़ गिरावट देखी गई थी। कल यानी 14 मई को एक किलो चांदी की कीमत ₹96,400 थी।

हाल के महीनों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था सोना-चांदी

21 अप्रैल को सोने ने ₹99,100 प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था, जबकि 28 मार्च को चांदी ₹1,00,934 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी।


देश के चार प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें (15 मई 2025)

शहर 22 कैरेट (10 ग्राम) 24 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹86,250 ₹94,080
मुंबई ₹86,100 ₹93,930
कोलकाता ₹86,100 ₹93,930
चेन्नई ₹86,100 ₹93,930

क्या फिर उड़ेगा सोना? गोल्डमैन सैक्स का अनुमान

वैश्विक स्तर पर जारी आर्थिक अनिश्चितता और अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव के कारण सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज़ी आने की संभावना जताई जा रही है। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि इस साल अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोना $3,700 प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इसके हिसाब से भारत में 10 ग्राम सोने की कीमत साल के अंत तक ₹1.10 लाख तक जा सकती है।

गोल्ड खरीदते समय बरतें सावधानी: BIS हॉलमार्क ज़रूरी

गोल्ड में निवेश या खरीदारी करते समय उपभोक्ताओं को हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला गोल्ड ही खरीदना चाहिए। अब हर सोने की ज्वेलरी या वस्तु पर 6 अंकों का HUID (Hallmark Unique Identification Number) अंकित होता है, जो अल्फान्यूमेरिक फॉर्मेट में होता है जैसे – AZ4524। इसी नंबर से यह प्रमाणित होता है कि सोना कितने कैरेट का है।

सोने-चांदी की कीमतों में आई यह गिरावट खरीदारों के लिए अच्छा मौका हो सकता है। लेकिन निवेश करने से पहले प्रामाणिक विक्रेता और BIS हॉलमार्क की जांच ज़रूर करें।

Leave a Comment

Exit mobile version