भारत सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ा कदम उठाते हुए 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें न केवल समाचार चैनल शामिल हैं, बल्कि कुछ लोकप्रिय ड्रामा और सामाजिक मुद्दों से जुड़े चैनल भी शामिल हैं, जिन्हें भारत और पाकिस्तान दोनों में बड़ी संख्या में दर्शक देख रहे थे। सरकार ने इन चैनलों पर भारत विरोधी झूठे प्रचार, भड़काऊ सामग्री और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयासों के चलते कार्रवाई की है।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा और डिजिटल स्पेस को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। इसके साथ ही पाकिस्तान के नागरिकों के वीजा निलंबित कर दिए गए हैं और सीमा पारगमन बिंदुओं को भी सील कर दिया गया है।
ये हैं प्रतिबंधित 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल..
क्र. | चैनल का नाम | सब्सक्राइबर्स | यूट्यूब हैंडल |
---|---|---|---|
1 | डॉन न्यूज़ | 1.96M | @DawnNews |
2 | इरशाद भट्टी | 827K | @IrshadBhatti01 |
3 | समा टीवी | 12.7M | @SamaaTV |
4 | ARY न्यूज़ | 14.6M | @ARYNews |
5 | बोल न्यूज़ | 7.85M | @BOLNewsOfficial |
6 | रफ़्तार टीवी | 804K | @RaftaarTV |
7 | द पाकिस्तान रेफरेंस | 288K | @ThePakistanReference |
8 | जियो न्यूज़ | 18.1M | @GeoNews |
9 | समा स्पोर्ट्स | 73.5K | @SamaaSports |
10 | GNN HD | 3.54M | @gnnhdofficial |
11 | उज़ैर क्रिकेट | 288K | @UzairCricket786 |
12 | उमर चीमा एक्सक्लूसिव | 125K | @UmarCheemaExclusive |
13 | अस्मा शिराज़ी | 133K | @AsmaShiraziOfficial |
14 | मुनीब फ़ारूक | 165K | @MuneebFarooqOfficial |
15 | Suno News HD | 1.36M | @SunoNewsHD |
16 | रज़ी नामा | 270K | @RaziNaama |
इस प्रतिबंध के साथ-साथ भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीज़ा को भी निलंबित कर दिया है। सीमा पारगमन बिंदुओं को सील करने जैसे कदम भी उठाए हैं।
महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…
चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने राजस्व रिकॉर्ड में बड़ी ऐतिहासिक पहल करते हुए…
अहमदाबाद। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ एअर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 19 जून 2025 के बीच तीन देशों – साइप्रस, कनाडा…
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए…
South Africa vs Australia (SA vs AUS) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2025) में साउथ…