News

क्या अहमदाबाद प्लेन क्रैश में था तुर्की का हाथ ? बाबा रामदेव ने की जांच की मांग

अहमदाबाद। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ एअर इंडिया का विमान AI171 महज कुछ मिनटों बाद एक भयावह हादसे का शिकार हो गया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 52 ब्रिटिश नागरिक भी शामिल थे। विमान एक मेडिकल कॉलेज परिसर में जा गिरा और कुछ ही क्षणों में आग का गोला बन गया। इस दर्दनाक हादसे में 241 लोगों की मौत हो गई, जबकि कॉलेज परिसर और आसपास मौजूद कई अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए।

पूरे देश को झकझोर देने वाला हादसा
यह हादसा न केवल गुजरात, बल्कि पूरे देश को स्तब्ध कर गया। विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुआ, इसकी जांच अभी चल रही है। इस हादसे ने एयर सेफ्टी और अंतरराष्ट्रीय एविएशन अनुबंधों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बाबा रामदेव ने जताई साजिश की आशंका

दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान योगगुरु बाबा रामदेव ने इस हादसे के पीछे अंतरराष्ट्रीय साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा,

“विमान की मेंटेनेंस तुर्की की एक एजेंसी करती थी। क्या यह कोई साजिश थी? क्या तुर्की ने पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत से दुश्मनी निकालने की कोशिश की?”

बाबा रामदेव ने यह भी कहा कि भारत को एविएशन सेक्टर में विदेशी एजेंसियों के हस्तक्षेप को पूरी तरह खत्म करना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से गंभीर और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बदली अंतरराष्ट्रीय रणनीति?

बाबा रामदेव का बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान और तुर्की के रिश्ते और भी प्रगाढ़ हो गए हैं। ऐसे में हादसे के बाद पैदा हुए सवालों को और बल मिला है।

जांच में कई एजेंसियां सक्रिय

विमान हादसे की जांच डीजीसीए, एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच, स्थानीय पुलिस, और एनआईए द्वारा की जा रही है। शुक्रवार को एनआईए की टीम ने मेघानगर स्थित दुर्घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत

इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। उनके करीबी नितिन भारद्वाज के मुताबिक, विजय रूपाणी लंदन अपनी पत्नी को वापस लाने जा रहे थे जो पिछले छह महीनों से ब्रिटेन में थीं।
यात्रियों की लिस्ट में विजय रूपाणी का नाम 12वें नंबर पर दर्ज था और उनकी सीट 2D थी। हादसे में उनका भी निधन हो गया, जिससे राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

Rita Sharma

Recent Posts

Horoscope of 15 June 2025 : प्रेम, पैसा और प्रोमोशन… तीनों में मिलेगा भाग्य का साथ!

Horoscope of 15 June 2025 : पंचांग 15 जून 2025  आज का दिन: रविवार (सूर्य…

3 hours ago

Shani Shingnapur Temple : शनि शिंगणापुर मंदिर से निकाले गए 114 मुस्लिम कर्मचारी

महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…

10 hours ago

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला – जमीन रिकॉर्ड से हटाए जाएंगे फारसी-अरबी शब्द, आएंगे आसान हिंदी-इंग्लिश विकल्प

चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने राजस्व रिकॉर्ड में बड़ी ऐतिहासिक पहल करते हुए…

12 hours ago

हरियाणा कांग्रेस में महिला संगठन को मजबूती, कई जिलों में महिला जिलाध्यक्षों की नई नियुक्तियां

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए…

14 hours ago

WTC Final 2025, साउथ अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

South Africa vs Australia (SA vs AUS) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2025) में साउथ…

15 hours ago