Blog

MP में वक्फ कानून लागू होने के बाद पहली बड़ी कार्रवाई, पन्ना में 20 साल पुराने अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में वक्फ कानून लागू होने के बाद पहली बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली है। सरकारी जमीन पर बने एक 20 साल पुराने मदरसे को प्रशासन ने अवैध निर्माण घोषित कर ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की शिकायत के बाद शुरू हुई।

शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत

मामला पन्ना नगर के वार्ड क्रमांक 26 का है, जहां करीब दो दशक पहले शासकीय भूमि पर एक मदरसा बनाया गया था। बीते दिनों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने शिकायत की थी कि इस जमीन पर अवैध रूप से मदरसा बनाकर वहां संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया और मदरसा संचालकों को नोटिस जारी किया गया।

नोटिस के बाद खुद बुलडोजर बुलवाया

नोटिस मिलने के बाद मदरसे के संचालक मोहम्मद नसीम ने खुद ही कार्रवाई शुरू कर दी और मदरसे के उस हिस्से को बुलडोजर से गिरवा दिया, जिसे प्रशासन ने अवैध बताया था। मोहम्मद नसीम का कहना है कि यह निर्माण पहले ग्राम पंचायत की अनुमति से किया गया था, लेकिन अब यह क्षेत्र नगरपालिका के दायरे में आ गया है और प्रशासन इसे मान्यता देने से इनकार कर रहा है।

20 साल पुराना मदरसा, कई बार हो चुकी थीं शिकायतें

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मदरसा पिछले 20 वर्षों से संचालित हो रहा था और इसे लेकर पहले भी कई बार शिकायतें दर्ज की जा चुकी थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। वक्फ कानून पास होने के बाद इस मुद्दे पर पहली बार प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया और कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप

बुलडोजर चलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। कई लोगों ने इसे प्रशासन की सख्ती और नई वक्फ नीति का असर बताया है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि शासकीय भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह किसी भी उद्देश्य से क्यों न किया गया हो।

यह मामला अब राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में इस कानून के तहत अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Rita Sharma

Recent Posts

Shani Shingnapur Temple : शनि शिंगणापुर मंदिर से निकाले गए 114 मुस्लिम कर्मचारी

महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…

5 hours ago

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला – जमीन रिकॉर्ड से हटाए जाएंगे फारसी-अरबी शब्द, आएंगे आसान हिंदी-इंग्लिश विकल्प

चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने राजस्व रिकॉर्ड में बड़ी ऐतिहासिक पहल करते हुए…

6 hours ago

क्या अहमदाबाद प्लेन क्रैश में था तुर्की का हाथ ? बाबा रामदेव ने की जांच की मांग

अहमदाबाद। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ एअर…

7 hours ago

हरियाणा कांग्रेस में महिला संगठन को मजबूती, कई जिलों में महिला जिलाध्यक्षों की नई नियुक्तियां

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए…

9 hours ago

WTC Final 2025, साउथ अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

South Africa vs Australia (SA vs AUS) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2025) में साउथ…

9 hours ago