🕒 Published 3 days ago (6:10 PM)
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में वजन कंट्रोल करना एक बड़ी चुनौती बन चुका है। डाइटिंग की शुरुआत तो कई लोग करते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में फिर पुराने रूटीन पर लौट आते हैं, जिससे वजन घटाने का सपना अधूरा रह जाता है। ऐसे में सही एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी हो जाता है। फिटनेस एक्सपर्ट्स का मानना है कि कुछ असरदार वर्कआउट्स को नियमित तौर पर करने से न केवल वजन कम होता है, बल्कि शरीर भी टोन और एक्टिव रहता है।
यहां हम आपको 6 ऐसी बेहतरीन एक्सरसाइज बता रहे हैं, जिन्हें रोजाना सिर्फ कुछ मिनटों के लिए करने से आप तेजी से वजन घटा सकते हैं।
1. स्क्वाट्स – जांघ और पेट की चर्बी के लिए बेस्ट
स्क्वाट्स एक शानदार फैट बर्निंग एक्सरसाइज है। यह विशेष रूप से जांघों और पेट की चर्बी को कम करने में मदद करती है। इसके अलावा यह मेटाबॉलिज्म को भी तेज करती है, जिससे शरीर की कैलोरी बर्निंग क्षमता बढ़ती है।
10 मिनट स्क्वाट्स = लगभग 150 कैलोरी बर्न
ध्यान दें: शुरुआत से पहले वॉर्मअप जरूर करें।
2. जंपिंग जैक – पूरे शरीर के लिए फुल बॉडी वर्कआउट
जंपिंग जैक एक सिंपल लेकिन बेहद असरदार एक्सरसाइज है जो पूरे शरीर को एक्टिव करता है। इससे दिल की धड़कन तेज होती है और फैट बर्निंग प्रक्रिया में तेजी आती है।
10 मिनट जंपिंग जैक = 100-150 कैलोरी बर्न
3. पुश-अप्स – ऊपरी शरीर के लिए परफेक्ट वर्कआउट
पुश-अप्स न केवल पेट की चर्बी कम करते हैं बल्कि छाती, कंधे और हाथों की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाते हैं। जो लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, उनके लिए ये एक्सरसाइज बेहद जरूरी है।
10 मिनट पुश-अप्स = टोंड अपर बॉडी + फैट बर्निंग
4. हाई नीज – पेट और थाइज फैट के लिए बेहद असरदार
हाई नीज एक कार्डियो एक्सरसाइज है जो खासतौर पर पेट और जांघों की चर्बी को टारगेट करती है। इससे स्टैमिना भी बढ़ता है।
20-25 मिनट हाई नीज = 200-300 कैलोरी बर्न
5. बर्पीज – तेजी से वजन घटाने का उपाय
बर्पीज एक इंटेंस वर्कआउट है जो शरीर की कोर स्ट्रेंथ को बढ़ाता है और स्टैमिना को सुधारता है। यह वजन घटाने के लिए सबसे असरदार एक्सरसाइज में से एक मानी जाती है।
5-7 मिनट बर्पीज = 300 कैलोरी तक बर्न
6. माउंटेन क्लाइंबर्स – कोर, कंधों और पेट की चर्बी के लिए बेस्ट
यह एक हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज है जो शरीर के कई हिस्सों पर एक साथ काम करती है। खासतौर पर पेट, कंधे और थाइज पर असर डालती है।
5 मिनट माउंटेन क्लाइंबर्स = 250 कैलोरी तक बर्न