Donald Trump On Putin
Donald Trump On Putin: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने पुतिन को ‘पागल’ करार देते हुए साफ कहा है कि अगर उन्होंने यूक्रेन पर पूरी तरह कब्जा करने की कोशिश की, तो यह रूस के पतन का कारण बनेगा। रूस द्वारा यूक्रेन पर जारी हमलों को लेकर ट्रंप ने कड़ी आलोचना की है और चेतावनी दी है कि इस रास्ते पर चलकर पुतिन रूस को विनाश की ओर ले जा रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा, “मेरे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन अब लगता है उनके साथ कुछ गड़बड़ हो गई है। वे पूरी तरह पागल हो चुके हैं। बिना किसी तर्क के वह यूक्रेन के शहरों पर मिसाइलें और ड्रोन दाग रहे हैं। अनावश्यक रूप से लोगों की जानें जा रही हैं।”
यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार, रूस ने फरवरी 2022 के बाद सबसे बड़ा हवाई हमला किया है, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई है और दर्जनों घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Tej Pratap Expels From RJD: लालू यादव ने बेटे को RJD से निकाला, ‘रिलेशनशिप पोस्ट’ पर मचा था बवाल
ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर पुतिन पूरे यूक्रेन पर कब्जा करने की मंशा रखते हैं, तो यह उनके देश के लिए विनाशकारी साबित होगा। उन्होंने कहा, “अगर उन्होंने यही रास्ता अपनाया, तो यह रूस के पतन की वजह बन जाएगा।”
ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बयानों पर भी नाराजगी जताई और कहा, “वे जिस तरह की बातें कर रहे हैं, वह उनके देश को फायदा नहीं पहुंचा रही। उनके शब्द मुश्किलें पैदा कर रहे हैं, और यह रुकना चाहिए।”
डोनाल्ड ट्रंप ने न्यू जर्सी से रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं व्लादिमीर पुतिन को लंबे समय से जानता हूं और अतीत में उनके साथ संबंध ठीक रहे हैं। लेकिन अब जो कुछ हो रहा है, वह बेहद निराशाजनक है। वह रॉकेट्स से शहरों को निशाना बना रहे हैं और मासूम लोगों की जानें ले रहे हैं। मुझे यह सब बिल्कुल पसंद नहीं है।”
डोनाल्ड ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब रूस-यूक्रेन युद्ध एक बार फिर नए मोड़ पर पहुंच चुका है। पुतिन की नीतियों और हमलों को लेकर पश्चिमी देशों की चिंताएं और भी गहरी होती जा रही हैं, और ट्रंप की आलोचना इस तनाव को और बढ़ाने वाली है।
Horoscope of 15 June 2025 : पंचांग 15 जून 2025 आज का दिन: रविवार (सूर्य…
महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…
चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने राजस्व रिकॉर्ड में बड़ी ऐतिहासिक पहल करते हुए…
अहमदाबाद। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ एअर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 19 जून 2025 के बीच तीन देशों – साइप्रस, कनाडा…
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए…