News

Nancy Tyagi Cannes look: ‘DIY क्वीन’ या ‘कॉपीकैट’? क्या नैन्सी त्यागी ने चुराया था अपना कान्स लुक?

Nancy Tyagi Cannes look: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में जहां बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमर का जलवा बिखेरा, वहीं एक बार फिर सुर्खियां बटोरीं कानपुर की फैशन इंफ्लुएंसर नैंसी त्यागी ने। अपने खुद के डिज़ाइन किए गए गाउन और ड्रेस से उन्होंने एक बार फिर सबका ध्यान खींचा। लेकिन अब वही ड्रेस एक विवाद की वजह बन गई है। सवाल ये उठ रहा है कि क्या वाकई नैंसी त्यागी ने अपना कान्स लुक खुद डिजाइन किया था? या फिर जो दिखाया गया वो बस एक दिखावा था?

पहले दिन गुलाबों से सजी गाउन और फिर दूसरे दिन बेज क्रिस्टल-पर्ल शॉर्ट ड्रेस… नैंसी त्यागी ने हर किसी को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार हुई और फैशन प्रेमियों ने उन्हें DIY क्वीन तक कह डाला। लेकिन इस तारीफ भरे माहौल में एक ऐसी आवाज़ उठी जिसने इस पूरे जादू पर सवाल खड़े कर दिए।

वो आवाज़ थी सिंगर नेहा भसीन की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया कि नैंसी का कान्स लुक कॉपी था और वह ड्रेस उनके पुराने आउटफिट से हूबहू मेल खाती है। नेहा ने दो तस्वीरें पोस्ट कीं — एक अपनी और दूसरी नैंसी की — और लिखा, “सोच रही थी… ये दोनों कॉर्सेट काफी हद तक एक जैसे लगते हैं।”

इतना ही नहीं, मुंबई के एक बुटीक द सोर्स बॉम्बे की संस्थापक सुरभि गुप्ता ने भी दावा किया कि नैंसी ने वह ड्रेस उनसे ₹25,000 में खरीदी थी, जो कि उनके बुटीक का ही डिज़ाइन है। सुरभि ने साफ किया कि नैंसी ने सिर्फ उस ड्रेस में केप जोड़कर उसे थोड़ा पर्सनलाइज किया, लेकिन सिलाई का दावा गलत है।

ये वही ड्रेस है जिसे नैंसी ने अपनी मां को डेडिकेट करते हुए इंस्टाग्राम पर कहा था कि इसे बनाने में उन्हें 25 दिन लगे। इस इमोशनल कैप्शन के बाद उनकी खूब तारीफ हुई थी, लेकिन अब फैंस खुद कन्फ्यूज हैं कि सच्चाई क्या है।

तो क्या वाकई नैंसी त्यागी ने खुद सिलकर अपना कान्स लुक तैयार किया या फिर ये सब बस एक सोशल मीडिया इमेज बनाने की कोशिश थी? नेहा भसीन के दावों और बुटीक की पुष्टि के बाद अब ये मामला सिर्फ फैशन का नहीं, बल्कि भरोसे का बन चुका है। अब देखना होगा कि नैंसी इस पूरे विवाद पर क्या सफाई देती हैं और उनके फॉलोअर्स क्या इस सच को स्वीकार करते हैं।

Rita Sharma

Recent Posts

Shani Shingnapur Temple : शनि शिंगणापुर मंदिर से निकाले गए 114 मुस्लिम कर्मचारी

महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…

6 hours ago

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला – जमीन रिकॉर्ड से हटाए जाएंगे फारसी-अरबी शब्द, आएंगे आसान हिंदी-इंग्लिश विकल्प

चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने राजस्व रिकॉर्ड में बड़ी ऐतिहासिक पहल करते हुए…

7 hours ago

क्या अहमदाबाद प्लेन क्रैश में था तुर्की का हाथ ? बाबा रामदेव ने की जांच की मांग

अहमदाबाद। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ एअर…

8 hours ago

हरियाणा कांग्रेस में महिला संगठन को मजबूती, कई जिलों में महिला जिलाध्यक्षों की नई नियुक्तियां

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए…

10 hours ago

WTC Final 2025, साउथ अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

South Africa vs Australia (SA vs AUS) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2025) में साउथ…

10 hours ago