COVID-19 cases in India : दुनिया भर में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले सामने आने लगे हैं। हांगकांग, सिंगापुर, चीन और थाईलैंड के बाद अब भारत में भी कोविड-19 के मामलों में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। खासकर मुंबई के केईएम अस्पताल में दो मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
देश में कोविड के सक्रिय केस:
स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल देश में कुल 257 सक्रिय कोविड केस हैं। 12 मई तक यह संख्या 164 थी, यानी पिछले एक हफ्ते में 93 नए मामले दर्ज हुए हैं। केरल में सबसे अधिक 69, महाराष्ट्र में 44 और तमिलनाडु में 34 केस सामने आए हैं।
मुंबई में दो लोगों की मौत:
मुंबई के केईएम अस्पताल में कोविड से दो मरीजों की मौत हुई है। इनमें एक 14 वर्षीय किशोर और एक 54 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। दोनों को पहले से गंभीर बीमारियां थीं — किशोर को मुंह का कैंसर था जबकि 54 वर्षीय व्यक्ति नेफ्रोटिक सिंड्रोम से पीड़ित था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड की स्थिति अभी नियंत्रण में है और अधिकतर मामलों में लक्षण बेहद हल्के हैं। हालांकि, सतर्कता जरूरी है।
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर भी संक्रमित:
टीवी और फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर भी 20 मई को कोरोना संक्रमित पाई गईं। उनके संक्रमित होने की खबर के बाद यह चिंता जताई जा रही है कि कहीं भारत में भी हांगकांग और सिंगापुर जैसी स्थिति न बन जाए।
सरकार की सतर्कता और समीक्षा बैठक:
बढ़ते मामलों को देखते हुए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC), ICMR और स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेषज्ञों ने एक समीक्षा बैठक की। विशेषज्ञों ने आश्वस्त किया कि भारत में स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज:
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को कुछ लक्षणों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है:
इनमें से कोई भी लक्षण दिखने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करने की सलाह दी गई है।
महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…
चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने राजस्व रिकॉर्ड में बड़ी ऐतिहासिक पहल करते हुए…
अहमदाबाद। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ एअर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 19 जून 2025 के बीच तीन देशों – साइप्रस, कनाडा…
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए…
South Africa vs Australia (SA vs AUS) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2025) में साउथ…