News

पंडित प्रदीप मिश्रा का विवादित बयान: महिलाओं के पहनावे को बताया अपराधों की वजह, भड़की प्रतिक्रियाएं

जयपुर/सीहोर। मध्य प्रदेश के प्रख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। जयपुर में शिव महापुराण कथा के दौरान महिलाओं के पहनावे पर दिए गए उनके बयान ने विवाद को जन्म दे दिया है। उन्होंने कहा लड़कियों की नाभि ढकी रहेगी, तभी वह सुरक्षित रहेंगी। आज अपराधों के बढ़ने की वजह उनका पहनावा है।

तुलसी की जड़ से तुलना

प्रदीप मिश्रा ने महिलाओं की नाभि को तुलसी के पौधे की जड़ से तुलना करते हुए कहा “तुलसी की जड़ दिखने लगे तो पौधा मर जाता है। ऐसे ही नाभि शरीर की जड़ है, उसे ढक कर रखना चाहिए।”

‘सरकार नहीं, संस्कार रोकेंगे अपराध’

उन्होंने आगे कहा “दुनिया की कोई भी सरकार अपराध नहीं रोक सकती, केवल संस्कार ही रोक सकते हैं। आज गलत पहनावे के कारण समाज में गलत विचार और नजरें पनप रही हैं।”

बयान पर उठे सवाल

यह बयान 3 मई (शनिवार) को कथा के दूसरे दिन आया और अब यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कई महिला संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे पीड़ित पर दोष मढ़ने वाला और विचारों में पितृसत्तात्मकता को दर्शाने वाला करार दिया है।

Rita Sharma

Recent Posts

Shani Shingnapur Temple : शनि शिंगणापुर मंदिर से निकाले गए 114 मुस्लिम कर्मचारी

महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…

5 hours ago

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला – जमीन रिकॉर्ड से हटाए जाएंगे फारसी-अरबी शब्द, आएंगे आसान हिंदी-इंग्लिश विकल्प

चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने राजस्व रिकॉर्ड में बड़ी ऐतिहासिक पहल करते हुए…

7 hours ago

क्या अहमदाबाद प्लेन क्रैश में था तुर्की का हाथ ? बाबा रामदेव ने की जांच की मांग

अहमदाबाद। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ एअर…

7 hours ago

हरियाणा कांग्रेस में महिला संगठन को मजबूती, कई जिलों में महिला जिलाध्यक्षों की नई नियुक्तियां

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए…

9 hours ago

WTC Final 2025, साउथ अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

South Africa vs Australia (SA vs AUS) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2025) में साउथ…

10 hours ago