Home » Blogs » हिमाचल के बिलासपुर जिले में बादल फटा, गाड़ियां मलबे में दबी, फसलों को भारी नुकसान

हिमाचल के बिलासपुर जिले में बादल फटा, गाड़ियां मलबे में दबी, फसलों को भारी नुकसान

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शनिवार तड़के नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नम्होल इलाके के गुटराहन गांव में बादल फटने की घटना हुई। अचानक मूसलधार बारिश और मलबे के साथ पानी बहने से कई वाहन इसकी चपेट में आ गए और फसलें भी तबाह हो गई हैं ।  गांव के स्थानीय निवासी कश्मीर सिंह ने बताया कि “भारी बारिश से बहकर आया पानी मलबे के साथ खेतों में फैल गया और फसल को नुकसान पहुंचा दिया।” हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी व्यक्ति की जान जाने की सूचना नहीं है।

इसके अलावा मंडी में लैंडस्लाइड। 10 गाड़ियां मलबे में दबीं, सड़कें भी बह गई, कई घरों को भी नुकसान पहुंचा। वहीं, मंडी जिले के धर्मपुरमें सपड़ी रोह गांव में शनिवार सुबह 4 बजे लैंडस्लाइड हुई। कई घर मलबे से घिर गए हैं। 8 घर खाली कराए गए हैं।

सड़कें, बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित

राज्य में भूस्खलन और तेज बारिश के कारण कई मुख्य सड़कें बंद करनी पड़ीं।  अटारी-लेह मार्ग (NH-3) औट-सैंज मार्ग (NH-305), अमृतसर-भोटा मार्ग (NH-503A),राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार, बारिश और भूस्खलन की वजह से फिलहाल 503 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। 953 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। 336 जलापूर्ति योजनाएँ बाधित हुई हैं।

भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

राजधानी शिमला में शनिवार सुबह घना कोहरा छा गया, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। इसका असर स्कूल और दफ्तर जाने वाले लोगों पर पड़ा। स्थानीय मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को राज्य के कई हिस्सों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

अब तक 386 लोगों की मौत

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 20 जून को मानसून की शुरुआत से लेकर 12 सितंबर तक राज्य में बारिश और उससे जुड़ी आपदाओं में 386 लोगों की मौत हो चुकी है।
इनमें से 218 लोगों की मौत सीधे बारिश, बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाओं में हुई।
वहीं 168 लोगों की जान सड़क दुर्घटनाओं में गई है।

अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!
0Shares
Scroll to Top