Home » Blogs » बिहार चुनाव 2025: नीतीश कुमार का 10,000 का मास्टरस्ट्रोक, सर्वे में एनडीए को बहुमत का फायदा

बिहार चुनाव 2025: नीतीश कुमार का 10,000 का मास्टरस्ट्रोक, सर्वे में एनडीए को बहुमत का फायदा

बिहार में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसे लेकर जनमत सर्वे लगातार सामने आ रहे हैं। SPICK मीडिया नेटवर्क द्वारा जारी किए गए ओपिनियन पोल में एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। सर्वे के अनुसार एनडीए को 158 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 66 सीटें मिलने का अनुमान है।

महिलाओं के लिए 10,000 का ऐलान


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की घोषणा की है। इस योजना के तहत महिलाओं को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपये दिए जाएंगे।

सर्वे में क्या दिखा असर?


सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि इस योजना के लाभ से महागठबंधन को 34.9% और एनडीए को 34.8% महिलाओं का समर्थन मिलता दिख रहा है। इसके अलावा 13.4% महिलाएं अपनी राय नहीं बना पाई हैं।

जेवीसी ओपिनियन पोल की रिपोर्ट


जेवीसी ओपिनियन पोल के अनुसार, नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 131-150 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं महागठबंधन 81-103 सीटों तक सीमित रह सकता है। इस सर्वे में नीतीश कुमार की लोकप्रियता सबसे आगे है और तेजस्वी यादव दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। जन सुराज पार्टी को भी 10-11% वोट शेयर के साथ 4-6 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
नीतीश कुमार की महिलाओं के लिए योजना और उनकी लोकप्रियता ने एनडीए को चुनावी लाभ दिलाने में मदद की है। चुनाव के करीब आते ही यह रणनीति उनकी पार्टी के लिए निर्णायक साबित हो सकती है।

यह भी पढ़े : बिहार में SIR के तहत मतदाता सूची जारी, जानें अपना नाम कैसे चेक करें

अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!
0Shares
Scroll to Top