बिग बॉस सीजन 19 का पहला वीकेंड का वार ड्रामा, गॉसिप और मजेदार घटनाओं से भरपूर रहा। इस एपिसोड में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के बीच कई बातों पर ध्यान दिया। खासकर जब कॉमेडियन प्रणित मोरे ने तान्या मित्तल का मजाक उड़ाया, सलमान ने तुरंत उन्हें फटकार लगाई। सलमान ने साफ किया कि तान्या को निशाना बनाना सही नहीं था। सलमान की चेतावनी सुनते ही तान्या भावुक हो गईं और रो पड़ीं।
विषयसूची
कुनिका सदानंद और नीलम गिरी ने किया तान्या का समर्थन
सलमान के बाद बिग बॉस के घर का माहौल काफी गर्म हो गया। तान्या की भावनाओं को देखते हुए एक्ट्रेस कुनिका सदानंद और भोजपुरी स्टार नीलम गिरी ने उनका समर्थन किया। कुनिका ने तान्या से कहा कि उन्हें अब खुलकर जवाब देना चाहिए और किसी भी तरह के अपमान को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। इस दौरान प्रणित मोरे भी माफी मांगने आए, लेकिन तान्या ने उन्हें तत्काल छोड़ने की हिदायत दी। दोनों के बीच बहस हुई, लेकिन कुनिका और नीलम का समर्थन तान्या के लिए सहारा बन गया।
सलमान खान ने किया तान्या की तारीफ
वीकेंड का वार शुरू होने के बाद सलमान खान ने तान्या की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि घर में चार दीवारी के बीच रहकर भी तान्या की बात सबसे अलग और असरदार है। सलमान की तारीफ सुनकर तान्या ने थोड़ी राहत महसूस की। लेकिन जब उन्हें पता चला कि प्रणित ने उन्हें चुड़ैल और नागिन जैसे नामों से बुलाया है, तान्या फिर से भावुक हो गईं। इस समय कुनिका सदानंद ने उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें सपोर्ट किया।
अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!

