Home » Blogs » BCCI में बड़ा बदलाव: राजीव शुक्ला बने कार्यवाहक अध्यक्ष,रॉजर बिन्नी का इस्तीफा संभव

BCCI में बड़ा बदलाव: राजीव शुक्ला बने कार्यवाहक अध्यक्ष,रॉजर बिन्नी का इस्तीफा संभव

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। खबर है कि बोर्ड अध्यक्ष रॉजर बिन्नी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उनकी जगह फिलहाल राजीव शुक्ला को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 अगस्त को राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में BCCI अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें Dream11 के हटने के बाद नए स्पॉन्सरशिप पर चर्चा की गई।

क्यों दे सकते हैं रॉजर बिन्नी इस्तीफा?

  1. BCCI संविधान के अनुसार, किसी भी पदाधिकारी को 70 साल की उम्र पूरी होने के बाद पद छोड़ना अनिवार्य है। रॉजर बिन्नी अब 70 साल के हो चुके हैं, इसलिए उन्हें पद पर बने रहने की अनुमति नहीं है।
  2. बिन्नी साल 2022 में सौरभ गांगुली की जगह BCCI अध्यक्ष बने थे।

गांगुली 2019 से 2022 तक अध्यक्ष रहे थे।

बिन्नी, 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे हैं और BCCI की कमान संभालने वाले तीसरे पूर्व क्रिकेटर हैं।

राजीव शुक्ला की भूमिका

रॉजर बिन्नी के इस्तीफे के बाद, राजीव शुक्ला कुछ महीनों तक कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे। वे 2020 से BCCI के उपाध्यक्ष पद पर हैं और नए अध्यक्ष चुने जाने तक उनकी जिम्मेदारी संभालेंगे।

अब आगे क्या होगा?

  • BCCI  अगले महीने अपनी वार्षिक आम बैठक (AGM) और चुनाव कराने जा रहा है।

  • हालांकि, सरकार का नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस कानून अभी लागू नहीं हुआ है। इसे लागू होने में 4–5 महीने का समय लग सकता है।

  • जब तक नया कानून लागू नहीं होता, BCCI और उसके राज्य संघ लोढ़ा समिति की सिफारिशों के तहत बने मौजूदा संविधान का पालन करेंगे।

  • युवा मामले और खेल मंत्रालय ने भी साफ किया है कि फिलहाल चुनाव मौजूदा नियमों के तहत ही होंगे।

अगर खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर ज़रूर करें!
0Shares
Scroll to Top