ayodhya-pran-pratishtha-2025
अयोध्या सनातनियों के रोम रोम में बसे भगवान राम मंदिर में 3 जून को सुबह 6:30 बजे से तीन दिवसीय दूसरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत हो गई है। तीन दिवसीय समारोह 3 से 5 जून तक चलेगा। इस दौरान राम जन्मभूमि के पहले तल पर राम दरबार, परकोटा के 6 मंदिर शिवलिंग, गणपति, हनुमान, सूर्य, भगवती और अन्नपूर्णा साथ में शेषावतार मंदिर, इन 8 मंदिर में देव विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इसके लिए राम मंदिर को जिस भव्य रूप से सजाया गया है वह देखते ही बनता है।
बता दें 22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम बाल स्वरूप में मंदिर में विराजमान हुए थे। अब दूसरी प्राण-प्रतिष्ठा में भगवान राम राजा के रूप में विराजमान होंगे । राम मंदिर के पहले तल पर राजा राम का दरबार होगा। इस दरबार में भगवान राम के साथ अनुज लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता जानकी और सेवक हनुमान होंगे।
6 परकोटा मंदिरों में स्थापित होंगे: भगवान शिव,गणपति,हनुमान,सूर्य देव,मां भगवती,मां अन्नपूर्णासाथ ही, शेषावतार मंदिर की भी प्राण-प्रतिष्ठा होगी।कुल 8 मंदिरों में देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इस दिव्य आयोजन में देशभर के 108 वैदिक आचार्य भाग ले रहे हैं, और मुख्य आचार्य जयप्रकाश जी पूजन विधि का संचालन कर रहे हैं।
राम नगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी है। दूर-दराज़ से भक्तजन भगवान राम के राजा स्वरूप के दर्शन और प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने अयोध्या पहुंच रहे हैं। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है और पूरा वातावरण मंत्रोच्चार और भक्ति में डूबा हुआ है।
Israel Vs Iran War: मध्य पूर्व में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। ईरान…
🔮 मेष राशि (21 मार्च – 19 अप्रैल) आज आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा।…
हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। रोहतक जिले के महम में…
मध्य-पूर्व में इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सिर्फ सीमा पर…
Assam Dhubri Beef Controversy : असम के धुबरी जिले में बकरीद के मौके पर हुए…
शुक्रवार को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में एक बड़ी कामयाबी…