News

बेलगाम यूपी पुलिस! श्रद्धालु को थप्पड़ मारने वाला दरोगा कैमरे में कैद, वीडियो वायरल

मथुरा। यूपी पुलिस का आम जनता के साथ बर्बर रवैया एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मथुरा के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने जा रहे एक श्रद्धालु को महज इसलिए थप्पड़ जड़ दिया गया क्योंकि उसने रस्सी पार कर ली थी। मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात दरोगा को इतना गुस्सा आया कि उसने श्रद्धालु को सबके सामने थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग यूपी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धालु किसी तरह की कोई जोर-जबरदस्ती नहीं कर रहा था, फिर भी उसे बेरहमी से थप्पड़ मारा गया। पुलिस का ये रवैया यह सोचने पर मजबूर कर रहा है कि क्या अब आम जनता की कोई इज्जत नहीं बची? क्या वर्दी का मतलब अब सिर्फ रौब झाड़ना और ताकत दिखाना रह गया है?

इसी तरह का एक मामला हाल ही में इटावा से भी सामने आया था। जहां चौबिया थानाध्यक्ष ने एक रिटायर्ड फौजी को बेरहमी से पीटा। वायरल वीडियो में थानाध्यक्ष एक के बाद एक कई थप्पड़ रिटायर्ड सैनिक के गालों पर बरसाते नजर आए। वीडियो वायरल होते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

इन लगातार सामने आ रहे मामलों ने यूपी पुलिस की छवि पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। क्या अब कानून के रखवाले ही कानून तोड़ने लगे हैं? आखिर आला अधिकारी कब तक इन घटनाओं को नज़रअंदाज़ करते रहेंगे?

Rita Sharma

Recent Posts

Shani Shingnapur Temple : शनि शिंगणापुर मंदिर से निकाले गए 114 मुस्लिम कर्मचारी

महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…

5 hours ago

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला – जमीन रिकॉर्ड से हटाए जाएंगे फारसी-अरबी शब्द, आएंगे आसान हिंदी-इंग्लिश विकल्प

चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने राजस्व रिकॉर्ड में बड़ी ऐतिहासिक पहल करते हुए…

6 hours ago

क्या अहमदाबाद प्लेन क्रैश में था तुर्की का हाथ ? बाबा रामदेव ने की जांच की मांग

अहमदाबाद। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ एअर…

7 hours ago

हरियाणा कांग्रेस में महिला संगठन को मजबूती, कई जिलों में महिला जिलाध्यक्षों की नई नियुक्तियां

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए…

9 hours ago

WTC Final 2025, साउथ अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

South Africa vs Australia (SA vs AUS) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2025) में साउथ…

9 hours ago