Amritsar
Amritsar । भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव के बीच अमृतसर जिला प्रशासन ने आम नागरिकों के लिए एडवाइजरी और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इलाके में अभी भी रेड अलर्ट लागू है और लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
प्रशासन ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है, लेकिन लोगों को फिलहाल घरों में ही रहने और खिड़कियों से दूर रहने की सलाह दी गई है। जिलाधिकारी की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन पूरी सावधानी जरूरी है। जैसे ही हालात सामान्य होंगे, प्रशासन द्वारा सूचना दी जाएगी।
सीएम भगवंत मान ने की अपील
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी नागरिकों से अपील की है कि वे सेना और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
अमृतसर अब भी रेड अलर्ट पर है।
बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज़ से घर के अंदर ही रहें।
खिड़कियों से दूर रहें, छत, बालकनी और सड़कों पर न जाएं।
घबराएं नहीं, जब हालात सामान्य होंगे, सूचना दे दी जाएगी।
सिविल कंट्रोल रूम: 01832-226262, 79738-67446
पुलिस कंट्रोल रूम (शहरी): 97811-30666
पुलिस कंट्रोल रूम (ग्रामीण): 97800-03387
दूसरी ओर, पठानकोट और फिरोजपुर से राहत भरी खबरें आई हैं। दोनों शहरों में रात भर कोई ड्रोन गतिविधि, गोलीबारी या गोलाबारी नहीं हुई। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि हालात सामान्य और शांतिपूर्ण बने हुए हैं।
Gangajal Vastu Tips : गंगाजल भारतीय संस्कृति और आस्था का एक गहरा प्रतीक है। यह…
Israel-Iran War: मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं। शुक्रवार की रात ईरान…
Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ धाम के करीब गौरीकुंड में रविवार सुबह एक बड़ा और दुखद…
अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash Update: एअर इंडिया के विमान हादसे में अब तक 270 शव…
Horoscope of 15 June 2025 : पंचांग 15 जून 2025 आज का दिन: रविवार (सूर्य…
महाराष्ट्र के अहमदनगर (अहिल्यानगर) जिले में स्थित प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर से जुड़े श्री शनैश्चर…