भारत-अमेरिका रिश्तों पर निक्की हेली का जोरदार बयान
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने साफ कहा है कि चीन को रोकने के लिए अमेरिका को भारत जैसे दोस्त की जरूरत है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत और अमेरिका को मिलकर काम करना चाहिए और आपसी मतभेदों से ऊपर उठना होगा।
रूसी तेल पर भारत को चेतावनी
हेली ने कहा कि भारत को रूसी तेल खरीद पर ट्रंप की आपत्तियों को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने नई दिल्ली से अपील की कि वह वॉइट हाउस के साथ मिलकर समाधान निकाले। हेली का कहना है कि जितना जल्दी भारत इस मुद्दे पर अमेरिका से तालमेल बैठाएगा, उतना अच्छा होगा।
दोनों लोकतंत्रों की साझेदारी अहम
निक्की हेली ने अपने लेख में लिखा कि अमेरिका और भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं, और दोनों के बीच दशकों पुरानी दोस्ती ही चीन जैसी चुनौतियों का जवाब है। उनके अनुसार, व्यापार विवाद और तेल आयात जैसे मुद्दे सुलझाए जा सकते हैं, लेकिन साझा रणनीतिक लक्ष्य कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं।


