Sarangarh
Sarangarh। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बोहराबहाल सेवा सहकारी समिति के धान उपार्जन केंद्र में करोड़ों रुपये के गबन का चौंकाने वाला मामला उजागर हुआ है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि केंद्र में ₹1,57,21,960 का घोटाला किया गया है। इस मामले में कनकबीरा पुलिस ने समिति से जुड़े छह कर्मचारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
इन कर्मचारियों पर गिरी गाज:
आरोपियों में सहायक समिति प्रबंधक निराकर पटेल, फड़ प्रभारी निलाम्बर पटेल, बारदाना प्रभारी दिलेश्वर पटेल, धान आवक-जावक प्रभारी दिलेश विश्वकर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर शिवकुमार पटेल और प्राधिकृत अधिकारी टीकाराम पटेल शामिल हैं। सभी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3, 5, 306(5), 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
फर्जीवाड़े का ऐसे हुआ खुलासा:
जांच में यह सामने आया कि धान खरीदी पंजी और विभागीय वेबसाइट पर अपलोड की गई जानकारी में बड़ा अंतर है। आरोपियों ने 85 किसानों के नाम पर 4633.60 क्विंटल फर्जी धान खरीदी दर्शाई, जबकि 5071.60 क्विंटल धान की वास्तविक कमी पाई गई। इस गड़बड़ी की कुल राशि ₹1.57 करोड़ से अधिक आंकी गई है।
जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि सभी आरोपियों ने आपसी साठगांठ कर बोगस एंट्री कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया। धान खरीदी की प्रक्रिया में गड़बड़ियां कर शासकीय राशि का फर्जी भुगतान किया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संभावना है कि आने वाले दिनों में और भी खुलासे सामने आ सकते हैं।
चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राज्य में हो रही बिजली…
Gangajal Vastu Tips : गंगाजल भारतीय संस्कृति और आस्था का एक गहरा प्रतीक है। यह…
Israel-Iran War: मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं। शुक्रवार की रात ईरान…
Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ धाम के करीब गौरीकुंड में रविवार सुबह एक बड़ा और दुखद…
अहमदाबाद। Ahmedabad Plane Crash Update: एअर इंडिया के विमान हादसे में अब तक 270 शव…
Horoscope of 15 June 2025 : पंचांग 15 जून 2025 आज का दिन: रविवार (सूर्य…